Let’s travel together.

माँ हिंगलाज शक्ति पीठ के आचार्य एवं विद्यार्थियों ने कैलास मानसरोवर की मुक्ति एवं तिब्बत की आजादी के लिए लिया संकल्प

0 83

सुरेन्द्र जैन बाड़ी रायसेन

श्रावण माह के दूसरे सोमवार को मध्यप्रदेश प्रदेश के रायसेन जिले में बाड़ी नगर में स्थित प्रसिद्ध माँ हिंगलाज शक्ति पीठ दरबार में आचार्य जी पंडित देवनारायण जी शास्त्री ,आचार्य रविन्द्र चौबे, आचार्य निहाल दुबे के मार्गदर्शन में संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिव अभिषेक किया। साथ ही भारत तिब्बत समन्वय संघ के तत्वावधान में कैलास मानसरोवर की मुक्ति एवं तिब्बत की आजादी के लिए चलाए जा रहे आंदोलन के अंतर्गत भगवान भोलेनाथ के निवास स्थान मूल गांव कैलास मानसरोवर की मुक्ति का संकल्प लिया।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सौ किलोमीटर की दूरी पर विंध्याचल पर्वत माला के वन क्षेत्र में बारना नदी के उत्तरतट पर नर्मदा क्षेत्र में स्थित है।यहां पर भव्य माँ हिंगलाज का दरबार है नवरात्रि में शत चंडी यज्ञ सम्पन्न होते है भक्तों द्वारा चुनरी चढ़ाई जाती हैं माँ के दरबार में सब भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है।

यहां परिसर राम जानकी मंदिर, हनुमानजी एवं गणेश जी का मंदिर तथा खाकी जी महाराज की अखंड धूनी प्रज्वलित है।महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरानन्द जी उत्तम स्वामी जी, एवं नर्मदा परिक्रमा वासी अखण्ड निराहार व्रत करने वाले दादा गुरु भैया जी सरकार सहित अनेक साधु संतों का यहाँ निरन्तर आगमन होता रहता है।यहाँ पर सँस्कृत विद्यालय का संचालन भी किया जा रहा हैं महर्षि पतंजलि सँस्कृत वोर्ड मध्यप्रदेश शासन मान्यता प्राप्त है छटवी से बारवी तक का आवसीय विद्यालय निःशुल्क संचालित किया जा रहा है जिसमें लगभग 160, विद्यार्थी अध्ययन रत है।।श्रावण माह में निरंतर अभिषेक होता है।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811