सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन
रायसेन जिले के सुल्तानगंज में आज “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत के नेतृत्व में बस स्टैंड बाजार चौराहे पर नुक्कड़ नाटक के जरिए बस ड्राइवर, ऑटो चालक, दुकानदार, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिकों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं नशा नहीं करेंगे और न ही अपने परिवार में किसी को इसकी अनुमति देंगे।

साथ ही, बसों, ऑटो और पिकअप वाहनों में “नशे से दूरी है बहुत जरूरी” स्लोगन वाले पंपलेट लगाए गए। लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।इस पहल को लोगों ने सराहा और नशा मुक्ति की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।