Let’s travel together.

जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स को न्यायालय से एक और मामले में क्लीनचिट

0 88

सैम्पल लेने की प्रक्रिया को बताया गया पूर्णतः गलत

अनुराग शर्मा सीहोर

सीहोर की प्रतिष्ठित डेयरी प्रोडक्ट्स निर्माता कंपनी जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स को एक बार और न्यायालय से बड़ी राहत प्राप्त हुई है।

यह मामला “मिक्स बटर” के एक सैंपल की जांच से संबंधित था, जिसे FSSAI अधिकारियों द्वारा 27 सितम्बर 2023 को कंपनी के संयंत्र से एकत्र किया गया था। आरोप लगाया गया था कि नमूना तय मानकों पर खरा नहीं उतरा, लेकिन न्यायालय में चली सुनवाई में यह स्पष्ट हुआ कि सैंपलिंग प्रक्रिया में गंभीर त्रुटियाँ हुईं,
न्यायालय ने यह भी माना कि FSSAI ने बिना उचित प्रमाणों के जल्दबाज़ी में लाइसेंस रद्द करने और भारी जुर्माना लगाने का आदेश दिया, जो कानूनी रूप से त्रुटिपूर्ण और अवैध था।

न्यायालय ने दिनांक 18 जुलाई 2025 को सुनाए गए निर्णय में स्पष्ट रूप से कहा कि कंपनी के फैक्ट्री से लिए गए बटर के सैम्पल की प्रक्रिया गलत तरीके से की गई थी, और यह नियमों के अनुरूप नहीं थी।

इस आधार पर न्यायालय ने 31 जनवरी 2025 को पारित दंडात्मक आदेश को रद्द करते हुए कंपनी को पूरी तरह दोषमुक्त घोषित किया।

इनका कहना हे

हम शुरू से ही खाद्य गुणवत्ता और नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करते आ रहे हैं। यह निर्णय हमारे लिए न केवल न्याय की जीत है, बल्कि उन लाखों ग्राहकों के विश्वास की भी पुष्टि है जो हमारी गुणवत्ता पर भरोसा करते हैं।

– किशन मोदी, निदेशक, जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्रा. लि.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मजदूरों की कमी से धान कटाई में आई तेजी, खेतों से फसल घर लाने की जद्दोजहद में जुटे किसान     |     घने कोहरे में कुलहड़िया के अंधे मोड़ पर पलटा वाहन, चालक घायल, बड़ा हादसा टला     |     दीपावली की तैयारियों में जुटे कुम्हार, दिन-रात बना रहे मिट्टी के दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां     |     हाईवे-18 पर बस चालकों की मनमानी, जहां मन हुआ वहीं रोक दी यात्री बस     |     भैंसरा में जमीयत उलेमा कमेटी का गठन     |     देश के विकासशील राज्यों में मध्यप्रदेश सबसे आगे है – उप मुख्यमंत्री      |     रीवा के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की व्यवस्थाओं से एनएबीएच टीम संतुष्ट     |     उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम में 2 नवीन गौ शेड का किया लोकार्पण, पहुंच मार्ग का भूमि पूजन     |     उप मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ     |     लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आयोजित ‘प्रमुख नागरिक गोष्ठी’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811