Let’s travel together.

नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत स्कूली बच्चों को दी गई जागरूकता

0 74

 सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन

रायसेन जिले के थाना सुल्तानगंज अंतर्गत सर्वस्थ कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” विषय पर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी अनिल मौर्य ने स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, नगर रक्षा समिति के सदस्यों एवं थाना स्टाफ की उपस्थिति में नशा मुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

एसडीओपी अनिल मौर्य ने अपने संबोधन में युवाओं से अपील कि हैं कि नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है या किसी को इस दिशा में मदद की आवश्यकता है, तो  हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकता है।

कार्यक्रम के दौरान पोस्टर, बैनर एवं स्लोगन के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को समझाया गया एवं विद्यार्थियों को इस सामाजिक बुराई से बचने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने भी इस मुहिम में रुचि दिखाते हुए नशे के खिलाफ अपने विचार साझा किए।

अंत में थाना स्टाफ ने सभी उपस्थित सभी विद्यार्थियों,शिक्षकों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811