Let’s travel together.

शिवपुरी में ब्लैकमेलिंग से परेशान सरपंचों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया,ब्लैकमेलिंग करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग

0 77

भोपाल। शिवपुरी जिला के नरवर जनपद के ग्राम पंचायत के अलावा मध्य प्रदेश की अधिकांश ग्राम पंचायतों और सरकारी विभागों में इन दिनों आरटीआई ब्लगा कर ब्लैकमेलिंग और अवैध धन उगाही के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा क्षेत्र की नरवर जनपद की ग्राम पंचायत सिमिरिया से सामने आया है।

जहां ब्लैकमेलिंग से परेशान ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव ने जिले के मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद सरपंच संघ के साथ जिला कलेक्टर के नाम संयुक्त कलेक्टर जेपी गुप्ता को ज्ञापन दे कर एक तथाकथित आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है। संयुक्त कलेक्टर ने इस मामले में जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।

सरपंच संघ जिला शिवपुरी के अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सिमिरिया में नरवर के एक तथाकथित आरटीआई कार्यकर्ता कमर खान द्वारा आरटीआई लगाकर सरपंच सचिव को ब्लैकमेल किया जा रहा था।

विगत दिवस कमर खान द्वारा जानकारी चाही गयी थी वो समस्त जानकारी सत्यापित प्रतिलिपि में ग्राम पंचायत द्वारा कमर खान को दे दी गयी। जिस पर कमर खान के द्वारा प्राप्ति का आवेदन पत्र प्रस्तुत कर दिया जो कि ग्राम पंचायत ने जनपद पंचायत में उसकी छायाप्रति व्हाट्सप्प के माध्यम से ब्रजमोहन कोली खंड अधिकारी को भेज दिया।

इसके बाद कमर खान के द्वारा सरपंच सचिव से पचास हजार रुपये मांगे गए, जिस पर सचिव व महिला सरपंच ने पूंछा पैसे किस बात के इस बात पर कमर खान द्वारा महिला सरपंच के साथ अभद्रता की गई।

संघ ने आरोप लगाते हुए बताया कि कमर खान के द्वारा विगत कई वर्षों से झूठी सूचना के अधिकार के तहत जानकारी के अधिकार का दुरुपयोग कर रहा है। आज दिनांक तक कमर खान के द्वारा सेकड़ों आरटीआई दर्ज कि गयी है जो कि पूर्ण रूप से झूठी एवं मिथ्या है। जिसका रिकॉर्ड सूचना अधिकार आयोग के पास दर्ज होगा। मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद सरपंच संघ ने तथाकथित आरटीआई कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811