मूसलाधार बारिश के बाद भी युवाओं का जोश कम नहीं हुआ बरसते पानी में निकाला जुलूस
शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन
शहर की प्राचीन परंपरा के मुताबिक मोहर्रम की 11 तारीख को ताजिए ठंडे किए जाते हैं और शहर में नंगे सर की सवारी निकाली जाती है।
मुस्लिम त्योहार कमेटी की कयादत में नंगे सिर की सवारी का अखाड़ों के साथ जुलूस काजी मोहल्ले से भारी बारिश के बीच शुरू किया गया जो नीम वाली मस्जिद, जामा मस्जिद रोड, पक्का फाटक, गणेश मंदिर रोड, पुराना बस स्टैंड, गांधी बाजार, कबीट चौराहा, किला, राजपूत मोहल्ला से होते हुए काजी मोहल्ले पहुंचा। रास्ते में जगह- जगह लोगों ने सवारी पर नाल चढ़ाए लोभान की धूनी दी तबर्रुक तकसीम किया, वहीं हिलाली अखाड़े के युवाओं ने बरसते पानी में लेझम,बनेटी, चक्र, नेजा बाजी और लकड़ी आदि के विभिन्न करतब दिखाएं। युवाओं और बच्चों में प्रोग्राम को लेकर खासा उत्साह देखा गया। कई जगह छोटे-छोटे बच्चे शरबत पिलाते देखे गए

वहीं कुछ लोगों द्वारा पीने के पानी का इंतेजाम भी किया गया था वही याराना ग्रुप द्वारा कई मोहल्ले में स्टार लगाकर पेयजल की व्यवस्था की गई।
और कई जगह जर्दा बनाकर तकसीम किया गया। नईम बाबा द्वारा सुतली बम फोड़ने के लिए बनाया गया नमूना काफी सराहा गया जो जोरदार आवाज निकाल रहा था। नमूने के आगे बाहर से जोरदार आवाज करने वाली तोप भी फेल नजर आई, छोटे बच्चे पोटाश से नई गज कुंडी से धमाके करते नजर आए। भाई युवा और बच्चे रंग-बिरंगे झंडा लेकर लहराते हुए दिखे वहीं कुछ युवाओं ने झंडा के ऊपर रंगीन धुआं निकलने वाले रॉकेट लगाकर शमां बांधा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष हाजी मो. शफीक अली ने सभी सहयोगियों प्रशासनिक अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।