Let’s travel together.

गिरीश चंदेल मप्र शिक्षक संघ के जिला संयोजक बने

0 34

– सुरेंद्र आगरे जिला सह संयोजक नियुक्त

-सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

मप्र शिक्षक संघ जिला शाखा रायसेन में जिला संयोजक पद पर वरिष्ठ शिक्षक गिरीश चंदेल गैरतगंज की नियुक्ति की गई है। वहीं रायसेन के शिक्षक सुरेंद्र आगरे को जिला सह संयोजक बनाया गया है। शिक्षक संघ की प्रांत कार्यकारिणी द्वारा यह नियुक्ति की गई हैं।

शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष डा. क्षत्रवीर सिंह राठौर एवं महामंत्री राकेश गुप्ता ने कुछ दिनों से मप्र शिक्षक संघ की जिला इकाई में चल रही ऊहापोह पर विराम लगाते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इसमें गैरतगंज के कर्मचारी नेता, वरिष्ठ शिक्षक गिरीश चंदेल को जिला संयोजक व रायसेन के शिक्षक सुरेंद्र आगरे को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रांत इकाई ने दोनों पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि संघ के निर्देशानुसार जिले में सदस्यता अभियान की कार्यवाही करें तथा समस्त विकासखंडों में संघ का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करें। नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर क्षेत्र के शिक्षकों में हर्ष है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811