Let’s travel together.

भाजपा विधायक की समीक्षा बैठक में उठा स्मैक बेचने का मामला, थाना प्रभारी बोले- कार्रवाई जारी है

0 32

– करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने की विभागीय समीक्षा बैठक

– विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करने के दिए निर्देश

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने करैरा स्थित राम राजा गार्डन में सभी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की। सोमवार को इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों में गति लाना और जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करना विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने अधिकारियों को विभिन्न मुद्दों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने करैरा नगर परिषद के सीएमओ और अध्यक्ष को निर्देश दिए कि 15 दिन के भीतर टेंडर नकल कर शहर में चिन्हित स्थानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इसके अलावा, गर्मी को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को जल संकट से बचने के लिए आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिए। खाद्य विभाग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिये गए कि सभी नागरिकों को समय पर खाद्यान्न मिले। इसके अलावा, करैरा पुलिस को निर्देश दिए गए कि जो भी व्यक्ति स्मैक और अन्य नशे की सामग्री बेच रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। करैरा थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई ने विधायक रमेश प्रसाद खटीक को बताया स्मैक के खिलाफ करैरा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और जो बच्चे हैं और चोरी छुपे स्मैक बेच रहे हैं उनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई होगी। जब से निरीक्षक विनोद सिंह छावई ने करैरा थाने की कमान संभाली है तब से ही स्मैक बेचने बालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
बैठक में करैरा एसडीएम अजय शर्मा, तहसीलदार कल्पना शर्मा, थाना प्रभारी विनोद सिंह, छावई करैरा जनपद सीईओ ब्रह्मानंद गुप्ता सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे इस अवसर पर करैरा मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष रामस्वरूप रावत सिरसौद मंडल अध्यक्ष बृजेश लोधी और भाजपा के कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने अधिकारियों से विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और जनता के मुद्दों का शीघ्र समाधान करने के दिशा निर्देश दिए और उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का कार्यान्वयन समय पर होना चाहिए ताकि आम नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी,भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो स्लीपर कोच बढ़ाए गए     |     अघोषित विद्युत कटौती से परेशान किसानों ने राष्ट्रीय किसान संघ ने तहसीलदार को कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन     |     बंगाल की मेडम को सुधारने के लिए भी एक शिव महापुराण करना पड़ेगा-बोले कथा वाचक पण्डित प्रदीप मिश्रा     |     एक महीने से नहीं है बिजली,महिलाओं ने जताया विरोध,विद्युत अधिकारी बोले दो लाख हे बकाया     |     भोपाल विदिशा हाईवे पर  ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिंडत एक की मौत     |     दुनिया से जाने के बाद भी राधा की आंखें रहेंगी जिंदा     |     विद्यालय केवल ज्ञान का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रथम सीढ़ी है- पुनीता ज्योति     |     कुत्ते को बचाने के फेर में नायब तहसीलदार की कार पलटी तीन लोग घायल     |     नहर के पानी में फेंक रहे मुर्गी के अपशिष्ट पदार्थ,ग्राम विकास एकता समिति पहुंची पुलिस थाना     |     रैता ग्राम पंचायत में गरीबों के हक पर डांका     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811