Let’s travel together.

आगामी  कार्यक्रमों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्‍तरीय बैठक आयोजित

0 48

जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल, विधायक सुरेंद्र पटवा, पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने दिया पदाधिकारियों को मार्गदर्शन

सी एल गौर रायसेन

जिला भाजपा कार्यालय रायसेन में बुधवार को जिला स्तरीय पदाधिकारी की विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंडल अध्यक्ष विशेष तौर पर मौजूद रहे ।

कार्यक्रम से पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप जलाकर अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आयोजित बैठक में सारगर्वित विचार व्यक्त करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि आगामी समय में पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर यह बैठक रखी गई है आप सभी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के पदाधिकारी और देवतुल्‍य कार्यकर्ता है आपकी मेहनत से ही संगठन उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है पार्टी के कार्यक्रमों से लेकर सभी कामों में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का निरंतर सहयोग मिल रहा है उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को

सहयोग आजीवन सहयोग निधि में बेहतर सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया एवं लक्ष्य से अधिक जीवन सहयोग नीति एकत्रित करने वाले मंडल अध्यक्षों का मंच के माध्यम से स्वागत सम्मान किया। यह अवसर पर बैठक में मौजूद भोज पर विधायक सुरेंद्र पटवाने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष अपनी अपनी

जिम्मेदारी समझते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग प्रदान करें और आजीवन सहयोग निधि में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें। बैठक में मौजूद पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जिला संगठन सक्रिय रहकर काम कर रहा है श्री सिंह ने जिला भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा की मंच से सराहना करते हुए कहा कि उनके निर्देशन में पार्टी को सराहनीय सफलता मिल रही है। उन्होंने कहा कि आगामी होने वाले सभी कार्यक्रमों में आप सभी सक्रियता के साथ अपने-अपने जिम्मेदारी को निभाएं।

जिला भाजपा संगठन मंत्री सुधीर अग्रवाल ने विस्तार से आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा, 14 अप्रैल को डॉक्टर अंबेडकर जी की जयंती मनाना है। उन्‍होंने आजीवन सहयोग निधि में सराहनीय सहयोग करने वाले मंडल अध्‍यक्षों की सराहना की। जिले भर में सॉचेत भाजपा मंडल आजीवन सहयोग निध‍ि एकत्रित करने में प्रथम स्‍थान पर रहा जिसकी सभी ने मंच से सराहना की। वहीं कार्यक्रम में सॉचेत मंडल अध्‍यक्ष बीरेन्‍द्र बघेल एवं रायसेन मंडल अध्‍यक्ष आदित्‍य शर्मा सहित अग्रेणी रहने वाले अन्‍य मंडल अध्‍यक्षों का अतिथियों द्वारा मंच सम्‍मान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी,भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो स्लीपर कोच बढ़ाए गए     |     अघोषित विद्युत कटौती से परेशान किसानों ने राष्ट्रीय किसान संघ ने तहसीलदार को कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन     |     बंगाल की मेडम को सुधारने के लिए भी एक शिव महापुराण करना पड़ेगा-बोले कथा वाचक पण्डित प्रदीप मिश्रा     |     एक महीने से नहीं है बिजली,महिलाओं ने जताया विरोध,विद्युत अधिकारी बोले दो लाख हे बकाया     |     भोपाल विदिशा हाईवे पर  ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिंडत एक की मौत     |     दुनिया से जाने के बाद भी राधा की आंखें रहेंगी जिंदा     |     विद्यालय केवल ज्ञान का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की प्रथम सीढ़ी है- पुनीता ज्योति     |     कुत्ते को बचाने के फेर में नायब तहसीलदार की कार पलटी तीन लोग घायल     |     नहर के पानी में फेंक रहे मुर्गी के अपशिष्ट पदार्थ,ग्राम विकास एकता समिति पहुंची पुलिस थाना     |     रैता ग्राम पंचायत में गरीबों के हक पर डांका     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811