Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कलेक्टर ने किया शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण

0 442

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे ने रविवार को सांची विकासखंड के ग्राम अम्बाडी में शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर अरविंद दुबे ने हितग्राहियों से भी जानकारी ली की उनको दो माह का राशन एकमुश्त मिला है या नहीं। अगर मिला है तो कितना मिला है। और कितने सदस्य हैं। वहीं कलेक्टर ने अम्बाडी में घर घर पहुंच कर भी पात्र हितग्राहियों से राशन वितरण के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अरविन्द दुबे द्वारा माह जनवरी एवं फरवरी 2022 के लिए जारी आवंटन अनुसार निर्धारित समयावधि में खाद्यान्न दुकानों में पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को दोनों माह का नियमित एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का खाद्यान्न प्राथमिकता के आधार पर पात्रतानुसार बायोमेट्रिक सत्यापन के आधार पर पीओएस मशीन से वितरण किए जाने के लिए शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता को निर्देशित किया गया है। साथ ही खाद्यान्न के प्रदाय एवं वितरण पर सतत् निगरानी एवं निरीक्षण के लिए भी खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। खाद्यान्न वितरण के दौरान कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मप्र शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना के अंतर्गत जिले में माह जनवरी एवं फरवरी 2022 की खाद्यान्न सामग्री एक मुश्त प्रदाय किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811