मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज के पास स्थित गीदगढ़ गांव के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार दोपहर के लगभग राजा रावत पिता बाबूलाल रावत उम्र 26 वर्ष निवासी कोकता भोपाल की ट्रेन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र के भट्टे पर रहकर काम करता था रविवार दोपहर के समय घर से अपनी बहन के घर जाने की कह कर निकला था दीवानगंज पुलिस को रेलवे ट्रैक खम्मा क्रमांक 857 पर किसी की लाश पड़े होने की सूचन प्राप्त हुई थी सूचना मिलते ही दीवानगंज पुलिस घटना स्थल पहुंची तलाशी ली गई थी उसकी पहचान राजा रावत के रूप में हुई। शव के पास ही मोबाइल और माचिस पड़ी हुई मिली। शव को सांची सिविल अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखवा कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।