उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने ग्राम गडरा पहुंचकर कल की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृत रज्जन द्विवेदी के परिजनों को सांत्वना दी
मऊगंज। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मऊगंज जिले के ग्राम गडरा पहुंचकर कल की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृत रज्जन द्विवेदी के परिजनों को सांत्वना दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है, साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित कमिश्नर बीएस जामोद तथा डीआईजी साकेत प्रकाश पांडे से घटना के संबंध में जानकारी ली ।उप मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा घटना के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।