Let’s travel together.

सीआईएटी स्कूल, सीआरपीएफ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ भव्य आयोजन

0 143

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में सीआईएटी स्कूल, सीआरपीएफ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वाति थपलियाल, वाइस प्रेसीडेंट, (RCWA) रही। उनके साथ श्रीमती तृषला राजू नाइक, सचिव, एवं शिवपुरी सेवा भारती से आए हुए अन्य विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती विनिता जैन, श्रीमती शर्मिला बंसल, डॉ. कल्पना सोनी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती स्वाति थपलियाल ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। समारोह के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, कुकिंग प्रतियोगिता, और “बैलेंस द बुक” जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विशेष रूप से, सेवा भारती टीम ने महिलाओं के उत्थान के लिए अपने प्रयासों को प्रस्तुत किया, सेवा भारती टीम ने सीआईएटी स्कूल, सीआरपीएफ परिसर की समस्त महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा ऑटो चालक भारती जी ,मोटर वाइंडिंग एवं टीवी मैकेनिक मिथिलेश ओझा तथा रेनू सांखला जी जो कि नशे की लत वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रही हैं का भी सम्मान सेवा भारती ने इस अवसर पर किया।

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाओं का योगदान समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमें महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
कार्यक्रम का सफल समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें श्रीमती तृषला राजू नाइक ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजकों को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

सीआईएटी स्कूल, सीआरपीएफ शिवपुरी द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन ने महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता को बल दिया और सभी उपस्थितों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव प्रदान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भक्तिमय माहौल में हुआ श्रीमद भागवत कथा का भव्य समापन     |     शिवपुरी के एक घर में घुस आए मिस्टर मगरमच्छ, मच गई अफरातफरी     |     तीन साल पहले हुई लव मैरिज, अब किया सुसाइड, डेढ़ साल की बच्ची अनाथ हुई     |     रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811