लोक अदालत में निपटारे के लिए बिजली कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को बांटे जा रहे हैं नोटिस ताकि उपभोक्ता लोक अदालत में उपभोक्ता पहुंचकर निपटारा कर सके
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
जिला मुख्यालय रायसेन में 08 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत का न्यायालय के सभागृह में किया जाएगा।
नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित सभी राजीनामा योग्य सिविल और आपराधिक शमनीय प्रकरण, परक्राम्य अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरण, बैंक रिकवरी संबंधी मामलें, एमएसीटी प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद प्रकरण, भूमि अधिग्रहण के प्रकरण, विद्युत एवं जलकर/बिल संबंधी प्रकरण (चोरी के मामलों को छोड़कर), राजस्व प्रकरण, दीवानी मामलें तथा अन्य समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य, प्रीलिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। बिजली कर्मचारियों द्वारा लगातार दीवानगंज क्षेत्र के आसपास के गांव में बिजली उपभोक्ताओं को नोटिस बनते जा रहे हैं ताकि उपभोक्ता लोक अदालत में पहुंचकर अपने प्रकरण निपटा सके।