तारकेश्वर शर्मा बम्होरी रायसेन
आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर शुक्रवार को थाना बम्होरी में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में कस्बे के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे,
महा शिवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति बैठक में जिसमें प्रतिवर्षानुसार पर्व को नियमानुसार शांति पूर्ण मनाने आदि संबंधी विषयों पर चर्चा की गयी ,व शांति एवं भाईचारगी पूर्वक शिवरात्रि का त्योहार मनाने को लेकर चर्चा की गई।

एसडीओपी ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारा और एकता की निशानी है। साथ ही उन्होंने महाशिवरात्रि के त्योहार को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।त्योहारों पर किसी तरह का हुड़दंग ना मचाएं। शरारती तत्व हमेशा आपसी भाईचारा बिगाड़ने की फिराक में रहते हैं, कोई भी शरारती तत्व के बहकावे में ना आए और आपसी भाईचारा खराब ना करें। किसी भी तरह की घटना एवं दुर्घटना या आपात स्थित होने पर तुरंत बम्होरी थाना पुलिस को सूचित करें ।

मीटिंग मे सिलवानी एसडीओपी अनिल मौर्य थाना प्रभारी प्रीतम सिंह राजपूत बम्होरी पुलिस स्टाफ, व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष किशोर सोनी, मदन नेम, महेंद्र पूरी गोस्वामी, कृष्णकांत आचार्य, विपिन रूसिया,मुस्लिम त्योहार कमेटी समिति अध्यक्ष सैयद मोह. शाहिद उस्ताद ,जैन समाज अध्यक्ष संदीप जैन , व्यापारी संघ अध्यक्ष विवेक जैन , केंद्रीय मन्दिर समिति बम्होरी अध्यक्ष आशीष सोनी, सरपंच प्रतिनिधि कस्बा बम्होरी रेशमा राजेश बघेल, जामा मस्जिद सदर मोह. लुक़मान , कस्बा के गणमान्य नागरिक, पत्रकार , ग्राम नगर सुरक्षा समिति सदस्य, ग्राम चौकीदार, नागरिक आदि उपस्थित रहे !