सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले की ग़ैरतगंज तहसील की ग्राम पंचायत गढ़ी में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जी की 648 वी जन्म जयंती का आयोजन किया गया ग्राम के इन्द्रा कालोनी की युयाओ की संस्था ने कार्यक्रम आयोजित किया।

चल समारोह इन्द्रा कालोनी से प्रारंभ हुआ जो मुख्य बाज़ार जुमेराती माता मोहल्ला एवं बस स्टैंड से होकर इन्द्रा कालोनी के अम्बेडकर भवन पहुंचा जहां संत शिरोमणि रविदास जयंती के चित्र पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त कर संत शिरोमणि रविदास जी के बताए हुए मार्ग पर चलने की बात कही।

भोपाल से आई सामाजिक कार्यकर्ता विद्या भारती बौद्ध प्रमोद कुमार बौद्ध डॉक्टर जेसी गौतम धनराज अहिरवार रघुवीर सिंह धर्मेंद्र चौधरी, संभागीय सचिव मोहन जाटव, सरपंच सैयद मसूद अली पटेल तनु जाटव प्रताप सिंह विमलेश जाटव खेमचंद चौरसिया सैयद आफ़ताब अली, आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम में समाज के संभागीय अध्यक्ष नवीन कुमार,अहिरवार समाज के जिला

अध्यक्ष विनोद कुमार जाटव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लालजी ठाकुर,बीजेपी भागचंद चौरसिया, सरपंच नन्हेंलाल अहिरवार, गुड्डा लाल अहिरवार, रमेश जाटव बृजलाल जाटव,हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया, नन्दकिशोर अहिरवार, बृजमोहन जाटव, छोटे लाल अहिरवार, प्रकाश जाटव, राहुल जाटव, आनंद जाटव, संजय जाटव, अरुण जाटव, रंजीत सिलावट, जितेन्द्र सिलावट, राहुल अहिरवार दुर्गेश रोहित एवं राकेश जाटव दिनेश जाटव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।