अंकित कुशवाह मंडीदीप रायसेन
शहर में विवेक जागृति विद्या मंदिर हाई सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने खो खो विश्व कप में स्वर्ण पदक विजेता सचिन भार्गव का स्टेशन रोड पर किया स्वागत उसके पश्चात स्कूल के बच्चों द्वारा स्टेशन रोड से विवेक जागृति स्कूल तक रोड शो किया गया। इसके कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी एवं सचिन भार्गव का अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया स्कूल के बच्चों को पुरस्कार वितरण किए गए। जिसमें स्कूल संचालक कपिल चौहान भाजपा नेता राजेंद्र अग्रवाल पूर्व नपा अध्यक्ष बद्री सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव रिजवान अली डीके शर्मा अंकित चौरे आकाश पाल विवेक जागृति स्पोर्ट क्लब के सचिव विराट मिश्रा सहित स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।