Let’s travel together.

शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को कराया जा रहा है एक्सपोजर विजिट 

0 101

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण में कक्षा 6 से 10 तक के कुल 152 छात्र छात्राएं एवं शिक्षक शामिल हुए । छात्र-छात्राओं को भोपाल के साइंस सेंटर, वन विहार, जन जाति संग्रहालय का भ्रमण कराया गया। साथ ही उसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला गया।


दीवानगंज क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण कराया जा रहा है। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और भाईचारे की भावना का विकास करने के उद्देश्य से एक्सपोजर विजिट कराया जा रहा है। एक्सपोजर विजिट के लिए निर्देश प्राप्त होने के बाद प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों को चयन कर अभिभावकों से अनापत्ति प्रमाण लेने के बाद छात्र-छात्राओं को भ्रमण कराया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को शिक्षकों के साथ अलग-अलग स्थानों का भ्रमण कराया जा रहा है।

छात्र-छात्राओं को एक्सपोजर विजिट के माध्यम से शैक्षिक ज्ञान, राज्य की भिन्नताओं, विज्ञान एवं गणित उन्मुखी प्रतिष्ठानों की कार्यप्रणाली और उनसे जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हो रही है। इससे पुस्तकीय ज्ञान के साथ छात्रों के बाहरी ज्ञान में वृद्धि हो सकेगी। अतिरिक्त बच्चों को समूह में रहने की प्रवृत्ति, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास के साथ ही खुले वातावरण में पुस्तकीय ज्ञान के अतिरिक्त अन्य ज्ञान में वृद्धि करना भ्रमण का मुख्य उद्देश्य है।एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के साथ विद्यार्थियों के अंदर भौगोलिक समेत अन्य परिस्थितयों की जानकारी हासिल करने का मौका मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811