Let’s travel together.

सोमवार से शुरू हो रहे है नवमी और ग्यारहवीं के वार्षिक परीक्षा

0 164

-छात्र-छात्राएं कर रही है वार्षिक पेपर की तैयारीया, वही 10वीं 12वीं की 25 फरवरी से होगी परीक्षा प्रारंभ

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं की वार्षिक परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो रही है। 9 वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होंगी जबकि 11 वीं की परीक्षाएं सोमवार यानि 3 फरवरी से शुरू हो रही है। टाइम टेबल के मुताबिक 9 वीं की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होंगी वही 11 वीं की परीक्षाएं 2 बजे से 5 बजे तक होंगी।
9 वीं की प्रायोगिक परीक्षाएँ 05 फरवरी से 22 फरवरी के बीच प्राचार्य अपनी सुविधानुसार आयोजित कर सकते हैं। 11 वीं की प्रायोगिक परीक्षाएँ 01 फरवरी से 22 फरवरी के बीच प्राचार्य अपनी सुविधानुसार आयोजित कर सकते हैं। शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएँ यथावत् कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होंगी।
बोर्ड का आदेश की विद्यालय में समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में सुबह 9:30 बजे पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में सुबह 9:45 बजे के पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी क प्रवेश न दिया जाए। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट के पूर्व सुबह 9:50 बजे विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका एवं 5 मिनट पूर्व सुबह 9:55 बजे प्रश्नपत्र वितरित किया जाएगा।
11 वीं की परीक्षा के लिए विद्यालय में समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में दोपहर 1:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में प्रातः 1:45 बजे के पश्चात् किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश न दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट के पूर्व प्रातः 1:50 बजे विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका एवं 5 मिनट पूर्व प्रातः 1:55 बजे।प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे।
नवमी व ग्यारहवीं की परीक्षा के पश्चात दसवीं बोर्ड और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं 25 फरवरी प्रारंभ होगी जो 25 मार्च तक चलेगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811