Let’s travel together.

साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु की माननीय राष्ट्रपति से सौजन्य मुलाकात

0 69

साँची रायसेन।  साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो वैद्यनाथ लाभ गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के उपरांत माननीय राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विशिष्ट अतिथियों के लिए आयोजित ‘ऐट होम’ समारोह में पालि भाषा के विशिष्ट विद्वान के रूप में सम्मिलित हुए
राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में आयोजित इस समारोह में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उनके कैबिनेट सहयोगी, तीनों सेनाओं के अधिकारी, विभिन्न दूतावासों के प्रतिनिधि, विभिन्न क्षेत्रों के वैज्ञानिक, लोक नृतक एवं संगीतज्ञ एवं विशिष्ट शिक्षाविद समेत कई गणमान्य अतिथि सम्मिलित हुए। कुलगुरु प्रो वैद्यनाथ लाभ ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ सौजन्य भेंट में उन्हें साँची विश्वविद्यालय की प्रगति से अवगत भी कराया।
ऐट होम कार्यक्रम में ही कुलगुरु प्रो लाभ ने भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष डॉ चमूकृष्ण शास्त्री, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास बरखेड़ी, केन्द्रीय उच्च शिक्षा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष प्रो कपिल कपूर, नवनालंदा महाविहार के कुलपति प्रो सिद्धार्थ सिंह प्रभृति विद्वानों के साथ वार्ता के क्रम में कुलगुरु ने साँची विश्वविद्यालय के अध्ययन-अध्यापन तथा शोध में प्रगति की चर्चा की।
प्रो. लाभ भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा गठित पालि विकास समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होने पालि भाषा के संरक्षण एवं विकास के लिए काफी कार्य किया है। प्रो. लाभ इससे पूर्व महांचूला लॉन्ग कॉर्न राजविद्यालय यूनिवर्सिटी थाइलैंड द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय परियोजना कॉमन बुद्धिस्ट टेक्स्ट के संपादक मंडल में भारतवर्ष के एकमात्र प्रतिनिधि रहे। अखिल भारतीय स्तर पर इंडियन सोसाइटी फॉर बुद्धिस्ट स्टडीज़ के संस्थापक सचिव के रूप में 18 वर्ष तक प्रो. लाभ ने अपनी सेवाएं दीं। अब वे इस संस्था के उपाध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले से शुरू हुई थी पहली तिरंगा यात्रा-विजय सिंह राठौर     |     शिवपुरी शहर की सड़कों पर गड्ढों का राज, पैच रिपेयरिंग गायब     |     बुढार मे स्थायी एसडीएम कोर्ट खोलने के लिये सांसद हिमाद्री सिंह ने की पहल     |     शरद जोशी का निधन पत्रकारिता जगत के लिये बडी क्षति     |     प्रभारी मंत्री नारायणसिंह पंवार की अगुवाई में निकाली गई वृहद तिरंगा यांत्रा     |     जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811