सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले की जनपद पंचायत ग़ैरतगंज की ग्राम पंचायत गढ़ी में शुक्रवार 24 जनवरी को ग्राम पंचायत कार्यालय में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।बैठक मे ग्राम के जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में संपन्न हुई।
ग्राम सभा बैठक प्रारंभ से पूर्व महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित की उसके बाद विशेष ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता ग्राम के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल ने की बैठक में ग्राम के विकास से संबंधित प्रस्ताव उपस्थित ग्रामीणों ने रखे विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना में जो परिवार वंचित रह गए हैं उनका नाम जोड़ा जाएं सेल्फ़ सर्वे किया जाए इस सर्वे में महिलाओं के नाम से सर्वे किया जाएं।
बैठक में उप सरपंच बृजेश जाटव, बीजेपी नेता भागचंद चौरसिया, पूर्व जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रिज़वान खां,राधेलाल सेन, सचिव अभय सिंह गुर्जर, सह सचिव बृजमोहन जाटव, सैयद आफ़ताब अली, मोहनलाल जाटव, रमेश चौरसिया, सरवन प्रजापति, राजा मंसूरी, आसिफ़ खां, एवं रामकुमार चौरसिया ज़ुबैर अली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।