Let’s travel together.

सौ फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा शराबी,शराब की लत के चलते पत्नी चली गई मायके

0 325

-कभी नशामुक्त रहा मध्यप्रदेश का बाड़ी अब बन चुका शराब ओर गांजे का गढ़
-धर्म स्थलों की प्राचीन नगरी में भविष्य को निगल रही नशाखोरी 
विनोद साहू/ सुरेंद्र जैन बाड़ी रायसेन

कभी नशामुक्त रही मध्यप्रदेश के रायसेन जिले की प्राचीन धर्म स्थलों की ऐतिहासिक नगरी बाड़ी अब शराब ओर गांजे का गढ़ बन चुकी है हालात ये हो चुके हैं कि संभ्रांत परिवार की बच्चियां भी विवाह उपरांत शराब के आदि हो चुके पतियों को छोड़कर मायके जाने लगी हैं और फिर शराबी तरह तरह की नौटंकी करते हैं ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला मंगलवार को जब बाड़ी कलां में एक शराबी लगभग सौ फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया शराबी की पत्नी पति के शराबी होने के चलते उसे छोड़कर मायके में रह रही है।


जानकारी के मुताबिक देश के हृदय प्रदेश की प्राचीन धार्मिक स्थलों की नगरी बाड़ी कला में हिंगलाज पहुंच मार्ग की ये घटना है यहां स्थित एक मोबाइल टावर पर एक शराबी रामबाबू विश्वकर्मा सुबह तकरीबन 11बजे ऊपर चढ़ने लगा जैसे ही लोगों की नजर पड़ी उन्होंने उसे आवाज लगाकर रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने किसी की एक न सुनी और ऊपर चढ़ते चढ़ते जमीन से लगभग सौ फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया इधर बेटे के मोबाइल टावर पर चढ़ने की खबर सुन उसकी मां लक्ष्मी विश्वकर्मा भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गई और लोगों से विनती करने लगी कि किसी तरह उनके बेटे को बचा लो इधर सूचना मिलते ही एसडीएम तहसीलदार एसडीओपी टीआई भी मौके पर पहुंच गए और फिर शुरू हुआ सभी की ओर से उसे नीचे उतारने का प्रयास करीब चार पांच घंटे की मशक्कत के बाद जब रामबाबू का नशा कुछ कम हुआ तब उसने नीचे उतरने शर्त रखी कि उसे कोई परेशान नहीं करेगा पुलिस उसे बंद नहीं करेगी तब नीचे उतरूंगा लोगों ने कहा ठीक है आ जाओ तुम्हे कोई कुछ नहीं कहेगा तब कही जाकर रामबाबू सौ फीट ऊंचाई से नीचे उतरा ।


उतरते ही मां ने छाती से लगा लिया
मां के लिए बेटा चाहे कैसा भी क्यों न हो लेकिन वो उनके कलेजे का टुकड़ा होता है आज के बेटे क्यों न अपने मातापिता को बुढ़ापे में दर दर की ठोकरें खाने छोड़ देते हों लेकिन मां के लिए कोई बेटा सपोला हो तो भी प्यारा होता है इस घटना ने यह भी साबित कर दिया जब शराबी बेटा ऊपर चढ़ा तो मां पूरे समय रोटी बिलखती ईश्वर से अपने बेटे की सलामती की कामना करती रही ओर जैसे ही बेटा ऊपर से नीचे आया तो आंखों में आंसू लिए उसे छाती से लगा लिया जब बेटा ऊपर था तब दुखी होकर रोती रही और जब नीचे उतरा तो खुशी के आंसू मां की आंखों में थे
शराब की लत के चलते पत्नी चली गई मायके
मां लक्ष्मी विश्वकर्मा के मुताबिक उनके तीन बेटे हैं रामबाबू की पिछले साल ही शादी हुई है लेकिन गलत संगति के चलते रामबाबू शराब का आदि हो गया है इसी के चलते कुछ माह पहले उसकी पत्नी अपने मायके मंडीदीप चली गई तब से रामबाबू और भी अधिक शराब पीने लगा मेहनत मजदूरी से कमाए धन को शराब नशाखोरी में बर्बाद कर देता ।

कभी तंबाकू खाने पर भी पड़ती थी फटकार अब दारू गांजा की बहार
प्राचीन धर्म स्थलों की ऐतिहासिक नगरी बाड़ी सनातन ओर जैन धर्म की प्राचीन विरासत को अपने में समाहित किए हुए है एक समय ऐसा था कि यहां के बच्चे युवा तंबाकू भी नहीं खा सकते थे यदि कोई चोरी छिपे खा भी ले तो जानकारी मिलते ही उसके परिवार के लोग ओर नगर के बुजुर्ग उसे फटकार लगाते थे दारू गांजा तो बहुत दूर की बात थी तंबाकू खाने में भी बच्चे डरते थे लेकिन आज हालात ये हो चुके हैं कि जगह जगह वैध अवैध दारू गांजा सहित नशे का हर सामान मिल रहा है और देश के भविष्य को भी दारू गांजा निगलता जा रहा है
अमन चैन और प्राचीन धर्म स्थलों की नगरी अब शराब गांजा का गढ़ बन चुकी है प्रतिदिन नशाखोरी में इस नगर के लोगो के लाखों रुपए इस जहर में जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811