Let’s travel together.

शिवपुरी में मतदाता सूची में जोड़े गए 16 हजार नए मतदाता

0 83

– कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को सूची की एक प्रति और सीडी प्रदान की

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार किए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के तहत शिवपुरी जिले में भी सभी मतदान केन्द्रों पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन के संबंध में जानकारी देने के लिए राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों और पत्रकारों को बैठक में जानकारी दी गई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को सूची की एक प्रति और सीडी प्रदान की। बैठक में जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की पांचो

विधानसभाओं में इस अभियान के तहत 16 हजार नए मतदाता जोड़े गए हैं। जिले में 13 लाख 13 हजार 125 मतदाता हैं। इनमें 690623 पुरुष और 622473 महिला मतदाता और 29 अन्य मतदाता हैं। इसमें 18 से 19 आयु वर्ग के 26945 मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 12 हजार 381 है तथा 80 वर्ष की उम्र से अधिक से मतदाताओं की संख्या 13 हजार 564 है। जिले का लिंगानुपात 901 है। बैठक में बताया कि कोई भी व्यक्ति जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है वोटर हेल्पलाइन एप, एनवीएसपी पोर्टल से स्वयं भी नाम बढ़ाने, विलोपित करने एवं संशोधित करने के लिए आवेदन कर सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811