-राजस्थान के कुख्यात इनामी अपराधी को काम पर रखने का लगाया आरोप
सुरेंद्र जैन धरसीवा
सांकरा निको.तिल्दा के भाजपा नेता ने बीपीसीएम के वाटलिंग रिफिलिंग प्लांट प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है प्रबंधन पर राजस्थान के कुख्यात इनामी अपराधी को प्लांट में काम पर रखने ओर पुलिस को सूचना देने पर उसे भगाने का गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने अपने समर्थकों के साथ प्लांट के सामने प्रदर्शन किया।
तिल्दा क्षेत्र में खपरी मढ़ी के समीप स्थित बीपीसीएल के वाटलिंग रिफिलिंग प्लांट के सामने भाजपा नेता दीपक तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया भाजपा नेता का आरोप है कि
प्लांट प्रबंधन ने राजस्थान के कुख्यात 10 हजार रुपए के ईनामी आरोपी को उक्त प्लांट में नौकरी दी आरोपी का नाम लव कुश पिता कल्याण जाती गुर्जर ग्राम परउआ थाना गढ़ी बाजना जिला भरतपुर है उक्त आरोपी के खिलाफ राजस्थान के थाना कैलादेवी में धारा 394 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है और उक्त फरार आरोपी को पकड़ने वहां की पुलिस 10 हजार रुपए का इनाम की भी घोषित की है।
*शिकायत करते ही प्रबंधन ने भगाया इनामी आरोपी*
भाजपा नेता दीपक तिवारी ने आरोप लगाया कि राजस्थान के कुख्यात इनामी आरोपी के बारे में जब उन्हें जानकारी मिली ओर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से की तो प्लांट प्रबंधन ने उक्त कुख्यात आरोपी को भगा दिया। उन्होंने कहा कि प्लांट प्रबंधन द्वारा जानबूझकर उक्त आरोपी को भगाया गया है इसलिए एक कुख्यात इनामी अपराधी को काम देने ओर भगाने वाले बीपीसीएल प्लांट के प्रबंधन के जिम्मेदारों पर भी कार्यवाही हो एक अपराधी को काम देने ओर भगाने में जो भी उसकी मदद किए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए अन्यथा ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।