रिपोर्ट धीरज जॉनसन दमोह
शहर के कचौरा फल मंडी में फलों के थोक व्यापारी की दुकान के ड्रॉज से एक लाख 14 हजार 7 सौ चालीस रुपए गायब कर दिए जाने का मामला सामने आया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद चोरी की शिकायत पुलिस थाने में की गई।
अमन यादव ने बताया कि प्रतिदिन की भांति सुबह करीब 8 बजे उन्होंने दुकान खोली और आस पास के स्थानों से आने वाले लोगों से फलों का ऑर्डर लिया। और जो सामग्री आई थी उसका पेमेंट भी करना था, इसलिए घर से पैसे लेकर आना ही पड़ता है।जो ड्रॉज में रख देते है। इसी बीच दो कैरेट केले का ऑर्डर आ गया तो हम लगभग 60 से 70 कदम दूर केले लेने गए और लौट कर आए थोड़ी देर बैठे फिर मुनीम से चर्चा करते रहे कि देखो कितना रुपया है क्योंकि फलों का पेमेंट करना पड़ता है जब ड्रॉज खोला तो रुपए गायब थे,हमने तुरंत आस पास के सीसीटीवी कैमरा में दिखवाया तो पता चला कि एक व्यक्ति जो काफी देर से हमारी दुकान पर नजर रखे हुए था और बार बार इर्द गिर्द घूम रहा था जैसे ही हम केले लेने गए वह दुकान की ड्रॉज से रुपए निकाल कर रफूचक्कर हो गया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में क़ैद है जिसमें एक चोर सफेद – मरून- नीली रंग की जैकेट पहने स्पष्ट दिखाई दे रहा था जो काफी देर से दुकान के आस पास रहा और दुकान खाली देखकर रुपए लेकर भाग गया।रिपोर्ट लिखवाने के साथ साथ उसे ढूंढा पर वह नहीं मिला।