Let’s travel together.

संविधान दिवस पर स्वच्छता हेतु झंडी दिखाकर किया रवाना

0 67

 

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

संविधान दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सीईओ ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाने के लिए स्वच्छता वाहनों को झंडी दिखाकर ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया ।

जानकारी के अनुसार आज संविधान दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत कार्यालय से वर्ष भर स्वच्छता अभियान चलाने स्वच्छता वाहनों को विभिन्न ग्राम पंचायतों में रवाना किया गया इस अवसर पर जप अध्यक्ष अनीता पोर्ते एवं सीईओ बंदु सूर्यवंशी ने स्वच्छता वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया ।

इस अवसर पर सीईओ सूर्यवंशी ने उपस्थित कार्यालय अधिकारी कर्मचारियों सहित सरपंच सचिवों को संविधान का उल्लेख करते हुए शपथ दिलाई गई ।उन्होंने शपथ दिलाते हुए कहा कि आज संविधान दिवस के अवसर पर शपथ लेते हैं कि हम अपने घर मुहल्ले गाँव कस्बे शहर से गंदगी पूर्ण रूप से मिटाकर रहेंगे तथा स्वच्छता बनाये रखेंगे एवं स्वस्थ रहेंगे साथ ही हम अपने आसपास सभी को स्वच्छता बनाने की प्रेरणा देगें ।तथा गाँव गांव मे विकास में सहयोग करते हुए अपने क्षेत्रों को विकसित करने में पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे ।इस अवसर पर उन्होंने वाहनों को क्रमानुसार पंचायतों में पहुंच कर स्वच्छता अभियान चलाने के लिए सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी एवं अधिकारियों से भी समय समय पर इस अभियान के निरीक्षण के निर्देश भी दिये गए ।इस अवसर पर बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811