Let’s travel together.

सांची में विश्व धरोहर सप्ताह का कलेक्टर श्री दुबे ने किया शुभारंभ

0 77

प्रदर्शनी में बौद्ध स्तूपों सहित प्राचीन किलों का बताया गौरवशाली अतीत
देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन
विश्व पर्यटन स्थल सांची स्तूप परिसर में विश्व धरोहर सप्ताह अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी का कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी 19 से 22 नवंबर तक चलेगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुरातत्व विभाग ने मप्र के प्राचीन किलों का इतिहास प्रदर्शित किए जाने के लिए छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई है। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए सांची, रायसेन, भोपाल, विदिशा सहित आसपास के जिले के नागरिकों के अलावा स्कूली विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में पहुंचे। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने मध्यप्रदेश के प्राचीन दुर्ग और किले का गौरवशाली अतीत की जानकारी विस्तार से प्रदान की। इस दौरान पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षक डॉ मनोज कुमार कुर्मी, उप अधीक्षक पुरातात्विक श्री मोहन चंद जोशी, असिस्टेंट इंजीनियर संदीप जयसवाल, तहसीलदार नियति साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बढ़ते तापमान के दृष्टिगत लू से बचाव हेतु सावधानी बरतने की अपील     |     जैन साधु संतों की असुरक्षा पर रोश व्यक्त कर सड़कों पर उमड़ा सर्व समाज     |     मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो का बरेली में व्यापार महासंघ के कार्यक्रम में हुए शामिल     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर 15 जून तक करा सकते हैं पंजीयन     |     वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग     |     ग्राम पंचायत अहमदपुर में सचिव शिवपाल सिंह रघुवंशी को सेवा निवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई     |     उज्जैन महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बाबा का हुआ दिव्य श्रृंगार     |     भोपाल में दिनदहाड़े युवक के साथ मारपीट, कार में जबरन ले जाने का वीडियो वायरल     |     आंगनबाड़ी केंद्र में समर कैंप मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     दीवानगंज में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा बड़ा शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811