Let’s travel together.

हीरक जयंती समारोह के कार्यक्रमों में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री,विभिन्न कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

0 24

इंजीनियरिंग कालेज रीवा का कायाकल्प कर आदर्श कालेज बनाया जाएगा – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

रीवा।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि इंजीनियरिंग कालेज रीवा का कायाकल्प कर इसे आदर्श कालेज बनाया जाएगा। रीवा के विकास के लिए सभी संसाधनों की व्यवस्था की जायेगी। विकास कार्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में रीवा को अव्वल बनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शासकीय इंजीनियरिंग कालेज रीवा के हीरक जयंती समारोह में शामिल हुए। कॉलेज के पूर्व छात्र श्री शुक्ल ने 1 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत के 180 सीटर सेमिनार हाल का लोकार्पण किया। उन्होंने 6 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाने वाले कन्या छात्रावास तथा टेक्नालॉजी कम ओटू पार्क का भूमिपूजन भी किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हमारा देश आने वाले समय में सुपर पावर इकोनामिक पावर के तौर पर स्थापित होगा। आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल है। छात्र नई-नई तकनीकों से परिचित हो रहे हैं। हम सबका कर्त्तव्य है कि अपनी भूमिका को तय करते हुए इसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने इंजीनियरिंग कालेज के हीरक जयंती समारोह के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में देश के मिसाइल मैन एवं पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम के साथ अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाले वैज्ञानिक डॉ एएस पिल्लई को आमंत्रित करने से इसका गौरव और भी बढ़ गया है। उनके यहाँ उपस्थित रहने से छात्रों को सीख मिलेगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा इंजीनियरिंग कालेज व अल्ट्राटेक कंपनी के बीच एडवांस टेक्निकल शिक्षा के संबंध में किया गया एमओयू छात्रों के लिए लाभदायी होगा।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने टेकफेस्ट-2024 प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न स्टालों में प्रदर्शित उत्पादों व तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सेंटर आफ एक्सीलेंस में विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित मॉडल को देखा और उनके विषय में जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने कालेज परिसर में वृक्षारोपण किया।

अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ एएस पिल्लई ने कहा कि तेजी से बदलते हुए दौर में विद्यार्थी स्मार्ट तकनीक का उपयोग करें। प्रतिभा का उपयोग देश के विकास में हो और सभी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहभागी बनें। विधायक मनगवां इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, कुलगुरू अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय राजकुमार आचार्य, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, मुख्य वन संरक्षक श्री राजेश राय सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, देश-विदेश से आए पूर्व छात्र व महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     ग्राम बालमपुर में  विशाल मेले का आयोजन,  बुंदेलखंडी राई फाग एवं स्वांग की होगी प्रस्तुति      |     गढ़ी में हुई शांति समिति की बैठक     |     उस्मानिया ख़लीफत, हैदराबाद का निजाम और सीक्रेट दस्तावेज,आखिरी खलीफा और महाराष्ट्र के खुल्दाबाद की वो,गुमनाम कब्र..-विवेक त्रिपाठी     |     बजट सत्र शुभारंभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने की शिष्टाचार भेंट     |     चिकित्सा शिक्षकों को पे-प्रोटेक्शन के लिये कैबिनेट प्रस्ताव प्रस्तुत करें:उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया शुभारंभ     |     आपके विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत  विधायक मुकेश टंडन ने किया वार्ड में घर पर संपर्क     |     भोपाल में किसान कांग्रेस आंदोलन ले दौरान घायल हुए जिले के कांग्रेस नेता     |     पूर्व विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कलेक्टर को लिखा पत्र, माढर शाखा नहर एवं भाटापारा मुख्य नहर खोलने की मांग     |     केंद्रीय विद्यालय के छात्र ने बनाया बहुउद्देश्यीय कृषि यंत्र का मॉडल, मिली प्रोत्साहन राशि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811