Let’s travel together.

स्किल एवं कैरियर गाइडेंस पर लायंस क्लब , महाराणा प्रताप कॉलेज एवं यश एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सेमिनार हुआ संपन्न

0 184

विदिशा। द इंटरनेशनल लायंस क्लब , महाराणा प्रताप कॉलेज  एवं यश एजुकेशन एंड सोशल बैलफेयर सोसायटी और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में स्किल एवं कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन कॉलेज के सेमिनार हाल में संपन्न हुआ। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की आराधना और राष्ट्र गान के साथ सेमिनार प्रारंभ हुआ। सेमिनार का उद्देश्य शिक्षा के साथ ही विभिन्न स्तर पर उनकी स्किल डेवलप कर, विद्यार्थियों को जॉब प्लेसमेंट, स्टार्टअप हेतु जानकारी देना एवं प्रेरित और जागरुक करना था।

इस अवसर पर एलगोगी टैक्नोलॉजी कंपनी अमेरिका और बैंगलोर की को-फाउंडर और सीएसओ हनी भार्गव, यश एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के प्रेसिडेंट एवं महाराणा प्रताप कॉलेज के डायरेक्टर लायन यशवंत प्रताप सिंह राठौड़, प्राचार्य श्रीमती लायन अंजना सिंह, लायंस क्लब विदिशा के अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष शाश्वत शर्मा, के.सी. प्रजापति, घनश्याम स्वर्णकार, अमित सनस सहित महाराणा प्रताप कॉलेज के स्टाफ मेंबर सोनम राजपूत, देवेन्द्र कुमार, महक शर्मा, रुद्रा ठाकुर शुभ्रा जैन, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रक्षपाल यादव ने आयोजन में सहभागिता की। सीएसओ भार्गव ने प्रोजेक्टर द्वारा स्लाइड प्रेजेंटेशन कर कम्पनीज में जॉब प्राप्त करने या स्वयं का कार्य प्रारम्भ करने हेतु विभिन्न जानकारी दी। कॉलेज डायरेक्टर राठौड़ द्वारा शिक्षा के महत्व एवं उपयोगिता, स्किल के प्रकार एवं उसको कैसे सीखा जाए। उसकी उपयोगिता कहां कहां है। साथ में समय प्रबंधन, गोल सेटिंग, इफेक्टिव कम्युनिकेशन, आदि के बारे में विस्तार से बताया। आपने आत्मनिर्भर बनने हेतु, स्वयं का उद्यम स्थापित करने हेतु प्रेरित किया। विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए उचित समाधान किया।श्रीमती अंजना सिंह द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से बताते हुए रोजगार उन्मुखी पाठ्यक्रम को वास्तविक रूप से पूर्ण करने और प्रैक्टिकल आधारित शिक्षा प्राप्त करने हेतु विद्यार्थियों को जागरूक किया। लायंस क्लब अध्यक्ष अरुण कुमार सोनी द्वारा विभिन्न केरिअर निर्माण सम्बंधी विषयों पर जानकारी देते हुए अपने-अपने लिए उचित करियर का चुनाव करने एवं उसके अनुरूप स्किल को डवलप करने हेतु मार्गदर्शन करते हुए छात्रों को प्रेरित किया। साथ ही आपने सभी का आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष लायन शाश्वत शर्मा जी ने भी छात्रों को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन के साथ प्रेरणा प्रदान की। कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालन रुद्रा ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के 250 से अधिक छात्र छात्राएं उपस्थित थे। छात्र छात्राओं द्वारा स्किल और कैरियर पर आधारित प्रश्न मंच में भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किए। इस स्किल एवं करियर गाइडेंस शिविर के लिए छात्र-छात्राओं ने कॉलेज डायरेक्टर की भूरि भूरि प्रशंसा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुश्काबाद बीट में रात 10 बजे वन विभाग की दबिश, आधा हेक्टेयर वन भूमि पर हो रही थी जुताई     |     दीपावली से पहले हाट बाजारों में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा की उम्मीद     |     हाईवे-18 पर अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में पलटा नया ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा चालक     |     दो साल बाद भी अधूरा 334 लाख का सड़क निर्माण, गिट्टियों पर फिसलकर घायल हो रहे ग्रामीण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दादा-दादी दिवस, नन्हे बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन     |     विधायक के युवा संवाद को लेकर गरमाई सियासत     |     ग़ैरतगंज डबल लॉक केंद्र में खाद का पर्याप्त स्टॉक, किसानों को नहीं होगी डीएपी-यूरिया की किल्लत – कलेक्टर रोहित सिसोनिया      |     गृह मंत्री अमित शाह ने किया आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, छत्तीसगढ़ को मिली विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा     |     धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू     |     नजीराबाद पुलिस की कार्रवाई: 1 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ₹40 हजार का मादक पदार्थ जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811