Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल गुरूवार 24 अक्टूबर 2024

0 52

मेष  राशि- कार्य क्षेत्र में आपकी कार्यशाली चर्चा का विषय बन सकती है. राजनीति में  किसी महत्वपूर्ण अभियान की कमान मिलेगी. यात्रा में नए मित्र बन सकते हैं. व्यापार में  सूझबूझी लाभकारी सिद्ध होगी. कोर्ट कचहरी के मामले में किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें. अन्यथा धोखा हो सकता है. सामाजिक कार्य में पर चढ़कर भागीदारी करेंगे. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी.

वृषभ राशि-   राजनीति में  कुशल नेतृत्व की सराहना होगी. नवीन उद्योग को लेकर परिजनों से बातचीत सकारात्मक रहेगी. सरकारी नौकरी में ईमानदारी की सराहना होगी. लोग  मित्रता करने को आतुर रहेंगे. परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.  पुरानी महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है. मजदूर वर्ग रोजगार को लेकर कुछ परेशानी महसूस करेगा.

मिथुन राशि-  कार्य में बनते बनते विघ्न आ सकता है. व्यापार में भाग दौड़ अधिक रहेगी. नौकरी में स्थानांतरण होने के योग हैं. अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा घातक सिद्ध होगा. परिवार में कोई शुभ घटना घट सकती है. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति का  समाचार मिलेगा. वाहन प्रयोग से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी. कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है.

कर्क राशि-   कार्य क्षेत्र में कशमकश की स्थिति बनी रहेगी.  धैर्य  बनाए रखें. अन्यथा बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है.  शासन सत्ता में बैठे लोगों को आरोप प्रत्यारोप का शिकार होना पड़ सकता है. विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन में अभिरुचि कम रहेगी. नवनिर्माण की योजना सफल होगी. व्यवसाय में जोखिम लेने से बचें. अन्यथा बड़ी धन हानि संभव है.

सिंह राशि –  राजनीतिक क्षेत्र में  वर्चस्व स्थापित होगा. व्यापार में उन्नति होगी.  कार्य को पूर्ण निष्ठा पूर्वक करें. व्यावसायिक क्षेत्र में कार्यरत को कुछ धीमी गति से लाभ होने की संभावना रहेगी. धैर्यपूर्वक कार्य करें. पहले से सोचे समझे कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. सामाजिक कार्यों को अभिरुचि बढ़ेगी.  अधिक भावुकता से बचें.

कन्या राशि –   राजनीतिक क्षेत्र में पद एवं कद बढ़ सकता है.  राजनीतिक अभियान की कमान  मिल सकती है. अनावश्यक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी बरतें. संयम पूर्वक कार्य करें. क्रोध से बचें. व्यवसाय के क्षेत्र में  अचानक लाभ होने की संभावना रहेगी. विरोधी पक्ष  कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे.

तुला राशि-  राजनीति में  कार्य शैली लोगों को प्रभावित करेगी. जिससे लोग  जुड़ेंगे.  वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें. व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न व्यक्तियों को अपनी व्यापार नीति में सकारात्मक परिवर्तन करने की आवश्यकता रहेगी. बौद्धिक कार्यों में संलग्न लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है. सामाजिक मान प्रतिष्ठा के प्रति सावधानी बरतें. ऐसा कोई कार्य न करें जिससे  मान प्रतिष्ठा खराब हो. गुप्त शत्रु  गुप्त रीति से हानि पहुंचा सकते हैं.

वृश्चिक राशि- अधीनस्थ एवं उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें. व्यर्थ वाद विवाद से बचें. व्यापार में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे.  कार्यों की लोग प्रशंसा करेंगे. कोर्ट कचहरी के मामले में किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा ना करें. सामाजिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ाने से आपके प्रतिमान सम्मान में वृद्धि होगी.  महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा.

धनु राशि-   महत्वपूर्ण कार्य किसी अन्य को न सौंपे. व्यर्थ क्रोध एवं कटु वचनों से बचें. महत्वपूर्ण कार्यों को सफल बनाने में कामयाब होंगे. परिवार में आपके कार्य की सराहना होगी. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. वाहन तीव्र गति से न चलाएं. चोट लग सकती है.

मकर राशि-  कोर्ट कचहरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी. राजनीति में  किसी महत्वपूर्ण अभियान की कमान मिल सकती है.  समाज में वर्चस्व बढ़ेगा. नौकरी में उच्च अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा. व्यवसाय क्षेत्र में कार्यरत लोगों को  पुराने आय स्रोतों पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी.  साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी.  कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है.

कुंभ राशि –  कार्य क्षेत्र में पहले से चली आ रही विभिन्न बाधाएं दूर होगी. बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा. विज्ञान एवं शोध कार्य में लगे लोगों को सरकार से सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में समय बद्ध तरीके से कार्य करें. व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी. कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी बरतें. अपने ऊपर भरोसा रखें. समस्याओं को न बढने दे. यात्रा होने के योग बनेंगे.

मीन राशि-   राजनीतिक क्षेत्र में आपको अत्यधिक भाग दौड़ करनी पड़ेगी. आपकी कार्यशाली से उच्च पदस्थ व्यक्ति प्रसन्न होंगे. जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. कार्य क्षेत्र में उतार चढाव जैसी स्थिति परिस्थितियों रहेगी. नौकरी करने वाले लोगों को लोगों का स्थानांतरण हो सकता है. व्यापार में व्यर्थ तर्क वितर्क एवं क्रोध से बचें. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. लघु यात्रा के योग बनेंगे.  समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. परिवार के दायित्व की पूर्ति होगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन     |     नारी एक जिम्मेदारियां अनेक:: ट्रैफिक सिंगिंग कॉर्प सोनाली सोनी और पंखुरी किरनप्रकाश सहित पांच समाज सेवियों को आवाज अवार्ड     |     परिवार को सशक्त और सुखी बनाने का स्थान है रसोई     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811