Let’s travel together.

शहर में निकली चुनरी यात्रा-पैदल चलकर माता को चढ़ाई 251 मीटर की चुनरी

0 208

पांच घंटे में चार किलोमीटर से अधिक चुनरी यात्रा में चले श्रद्धालु पचास से अधिक संगठनों ने किया चुनरी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत

 अनुराग शर्मा सीहोर

हर साल की तरह इस साल भी नवरात्रि के पांचवें दिन विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु 251 मीटर चुनरी लेकर माता के पहुंचे। यहां पर माता को चुनरी अर्पित की। इस दौरान लोग डीजे साउंड पर नृत्य करते हुए पहुंचे। रास्ते में लोगों ने श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रों में माता को चुनरी अर्पित करती है। हिंद रक्षक युवा समिति द्वारा कई वर्षों से चले आ रहे इस आयोजन में सभी क्षेत्रवासी बहुत बड़ी संख्या में भाग लेते हैं और पूरी आस्था के साथ पदयात्रा करते हुए मां की आराधना करते है।सोमवार को हिंद रक्षक युवा समिति के अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के तत्वाधान में भव्य चुनरी यात्रा निकली। मां नवदुर्गा के उपासना पर्व नवरात्रि में विशाल चुनरी यात्रा शहर के प्राचीन करोली माता मन्दिर की पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुई, जो शहर के कस्बा स्थित ईलाही माता मंदिर पर समापन हुई। करीब 251 मीटर लम्बी और सितारों से जड़ी चुनरी लेकर पहुंचे। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। चुनरी यात्रा का शहर के चौराहे-तिराहे पर बने संगठनों के मंचों से स्वागत किया गया। सुबह साढ़े दस बजे पूजा अर्चना के बाद चुनरी यात्रा निकाली गई। जो सात घंटे बाद इलाही माता मंदिर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी अर्पित की।

चुनरी यात्रा में मराठी, गुजराती, राजस्थानी परिधनों में छोटी-छोटी कन्याओं ने गरबा, घूमरा और आदि पर नृत्य की प्रस्तुति दी। यात्रा में भगवान शंकर, माता काली, राम, हनुमान जी सहित अन्य देवियों की झांकी सजाई गई थी। चुनरी यात्रा मुख्य आकर्षण का केन्द्र लड़कियों एवं अखाडा, भूत मंडली, झंडे, गरबा, घूमर करती भव्य झांकिया शामिल थी। चुनरी यात्रा में विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य की उपस्थिति में सोमवार की सुबह करोली वाली माता मंदिर गंज से सुबह साढ़े दस बजे शुरु हुई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई इलाही माता हनुमान फाटक कस्बा पर महाआरती एवं प्रसादी वितरण के बाद समाप्त हुई। पिछले बारह सालों से हिंद रक्षक युवा समिति के तत्वाधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर निकाली जाने वाली भव्य चुनरी यात्रा सीहोर शहर की पहचान बन गई है।


नपाध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि चुनरी यात्रा का मुख्य उद्देश्य धर्म को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सामाजिक समरसता के संकल्प को लेकर धार्मिक भावना से ओत-प्रोत सितारों से सजी 251 मीटर से अधिक लंबी विशाल चुनरी-यात्रा माँ शक्ति स्वरूपा इलाई माता के चरणों में अर्पित की

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यात्री बस से पुलिस ने पकड़ी शराब एक आरोपी गिरफ्तार,क्षेत्र में नहीं रुक रही अवैध शराब की तस्करी     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन, कानून पर अमल के लिए किया दिशानिर्देश जारी     |     स्थानांतरण का लाभ नही मिल पा रहा अतिथि विद्वानों को     |     भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ     |     सीहोर में खाद के लिए कतार, किसान थके तो जमीन के कागजों को रखा कतार में     |     क्यों? देवनगर कालोनी में अल सुबह मची दहशत     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |     रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |     रोड की बदहाल के कारण रोज वाहन हो रहे हैं ज्यादातर खराब, एक ही दिन में पांच ट्रक के पहिए फूटे     |     बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, रोज सुबह शाम मचाते हैं उत्पात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811