मकर संक्रांति पर्व पर हरिद्वार में हर की पौड़ी के सभी गंगा घाटों को सील कर दिए जाने से इन घाटों पर सन्नाटा पसरता रहा। पिछले सालों तक देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु हर की पैड़ी पर गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करते थे। लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण इस साल जिला प्रशासन ने मकर संक्रांति स्नान पर रोक लगा दी।
हरिद्वार के सीओ सिटी शेखर सुयाल के मुताबिक हरिद्वार आने का प्रयास कर रहे श्रद्धालुओं को बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर वापस लौटाया जा रहा है। सूर्य भगवान के मकर राशि में प्रवेश के होते ही आज मकर संक्रांति से देवों के दिन शुरू हो जाएंगे और मुंडन, यज्ञोपवीत, विवाह आदि सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाएगी। आज के दिन गंगा में स्नान करने का बहुत बड़ा महत्व माने जाने से आज स्नान के बाद खिचड़ी का भोजन किया जाता है।
मकर संक्रांति के स्नान पर विश्वप्रसिद्ध हर की पौड़ी पर होने वाली गंगा आरती कोरोना के कारण बिना श्रद्धालुओं के की गई। मेला क्षेत्र को जीरो जोन बनाए रखने को 6 जोन और 11 सेक्टरों में बांटा गया है। जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर श्रद्धालुओं को किसी भी हाल में हर की पौड़ी क्षेत्र में नहीं जाने से रोकने की जिम्मेदारी दी गई है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।