Let’s travel together.

दो दिन से हो रही बारिश से धान को पहुंचने लगा है नुकसान, जबकि सोयाबीन को हो रहा है भारी नुकसान

0 78

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दो दिनों से लगातार हो रही जोरदार बरसात से दीवानगंज क्षेत्र में लगी धान की फसल आडी होने लगी है। जबकि सोयाबीन को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है बता दें कि बालमपुर, भदभदा, दीवानगंज, सेमरा ,नरखेड़ा, जमुनिया, कायमपुर, बेरखेड़ी, सलामतपुर गीदगढ़, महुआ खेड़ा, हिनोतिया, शक्ति, पिपरई, मुनारा, करेया, कायमपुर, जमुनिया ,देहरी, मुड़िया खेड़ा बांसिया आदि गांवों में इस साल 80 से 90% किसान ने धान की रोपाई की है। जबकि सोयाबीन मात्र 10 से 20% ही किसानों ने बोया है। 2 दिन से लगातार क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई है जिससे धान की फसल को नुकसान होने लगा है। कई खेतों में धान की फसल आड़ी हुई है। जबकि सोयाबीन को सबसे ज्यादा बारिश की मार पड़ी है कई किसानों का सोयाबीन खेत में आ चुका है मगर बारिश के कारण कटाई नहीं हो पा रही है जिससे किसान चिंतित दिख रहा है।
बारिश के कारण खेतों में हार्वेस्टर भी नहीं पहुंच पा रहे हैं जिससे किसान सोयाबीन कटवा सके। आने वाले दिनों में अगर मौसम नहीं खुलेगा, तो किसानों को ज्यादा हानि होना नजमी है इस साल बारिश ने भी कई रिकॉर्ड बनाए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलों में शुरू हुई सक्रिय सदस्यता अभियान की शानदार शुरुआत     |     यात्री बस से पुलिस ने पकड़ी शराब एक आरोपी गिरफ्तार,क्षेत्र में नहीं रुक रही अवैध शराब की तस्करी     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का हनन, कानून पर अमल के लिए किया दिशानिर्देश जारी     |     स्थानांतरण का लाभ नही मिल पा रहा अतिथि विद्वानों को     |     भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ     |     सीहोर में खाद के लिए कतार, किसान थके तो जमीन के कागजों को रखा कतार में     |     क्यों? देवनगर कालोनी में अल सुबह मची दहशत     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |     रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |     रोड की बदहाल के कारण रोज वाहन हो रहे हैं ज्यादातर खराब, एक ही दिन में पांच ट्रक के पहिए फूटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811