Let’s travel together.

लायंस क्लब विदिशा आर्या की जोन चेयर पर्सन विजिट  हुई संपन्न

0 66

 

विदिशा। लायंस क्लब विदिशा आर्या ने जोन चेयर पर्सन mjf लायन राजेश प्रीत जी की आधिकारिक यात्रा  कृष्णा होटल मे संपन्न की। जिला डिस्ट्रिक्ट मल्टीपल सह मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि सर्व प्रथम लायन वाद के पितृ पुरुष मेलविन जोन को नमन करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया।
अध्यक्ष लायन निकिता सर्राफ द्वारा सभा प्रारंभ के उपरांत पूर्व जोन चेयर पर्सन लायन अभिलाषा बिंदल द्वारा ध्वज बंदना का वाचन किया गया। पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोन चेयर पर्सन लायन राजेश प्रीत जी को तिलक लगाकर स्वागत करते हुए सदन मे उपस्थित सभी डिस्ट्रिक्ट को ऑर्डिनेटर एवम विभिन्न क्लब्स से पधारे प्रेसिडेंट का सचिव मंजू पांडे एवम कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार यूथ को ऑर्डिनेटर mjf मेघा दुबे द्वारा स्वागत किया। लायन मंजू पांडे ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए प्रेसिडेंट लायन निकिता सर्राफ ने अपने स्वागत भाव प्रस्तुत किए। क्लब की 3 माह में की गई सभी सेवा गतिविधि सचिव मंजू पांडे ने सदन में प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार ने कोष का विवरण प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि को सदन से रूबरू new voice DC लायन रितु देवलिया ने कराया।

जोन चेयर पर्सन लायन राजेश जैन प्रीत ने अपने उदबोधन देते हुए कहा कि आर्या क्लब एक ताज है। जिसमे एक से बढ़कर एक नगीने जड़े हुए हैं। उन्होंने अपने मार्ग दर्शन में आर्या क्लब के प्रत्येक सदस्य की भूरी भूरी प्रशंशा करते हुऐ इंटरनेशनल से प्राप्त पिन लगाकर सबका मनोबल बढ़ाया।
नए सदस्य लायन रचना बंसल, अंजली मैथिल, रानू अग्रवाल को पिन लगाकर सम्मानित किया।आंगनबाड़ी के कुपोषित बच्चों को प्रोटीन पाउडर प्रदान किया। जो आर्या क्लब प्रति माह करता है। आगे भी यह गतिविधि जारी रहेगी। आभार इमिजियेट पास्ट प्रेसिडेंट लायन शशि सिलाकारी द्वारा प्रेषित किया गया ।
कार्यक्रम को एक सूत्र मे पिरोकर सफल संचालन किया लायन शशि अग्रवाल एफडीआई ने। इस अवसर पर वरिष्ठ लायन लीडर्स लायन सी एल गोयल, लायन राजकुमार सर्राफ, लायन अशोक कोठारी, लायन अजय साहू, आनंद पुर प्रेसिडेंट लायन घनश्याम अग्रवाल, मेन क्लब प्रेसिडेंट लायन अरुण कुमार सोनी, लायन मुदित बंसल,चार्टर प्रेसिडेंट पूर्व रीजन चेयर पर्सन लायन सुचिता सोनी,वरिष्ठ लायन सुषमा बिरथरे, एमजेएफ सुलभा गानू, लायन ऊषा चोबे, mjf लायन निष्ठा नेमा, लायन राजश्री कपूर, लायन छाया नामदेव, लायन मीरा सिंह,लायन रोमा राठौर, सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीहोर में खाद के लिए कतार, किसान थके तो जमीन के कागजों को रखा कतार में     |     क्यों? देवनगर कालोनी में अल सुबह मची दहशत     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |     रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |     रोड की बदहाल के कारण रोज वाहन हो रहे हैं ज्यादातर खराब, एक ही दिन में पांच ट्रक के पहिए फूटे     |     बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, रोज सुबह शाम मचाते हैं उत्पात     |     18 साल से अधूरी पड़ी अंबाडी डोला घाट की पुलिया के लिए लगभग 24 लाख रुपए हुए मंजूर     |     लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनीष शाह बने रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य     |     नगरपालिका अध्यक्ष ने  15 लाख से अधिक की लागत के निर्माण कार्यों का भूमि किया     |     भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811