दुर्गा उत्सव को लेकर हो रही व्यापक तैयारी, सजने लगे पंडाल, आकर्षक प्रतिमाओं को तैयार करने में जुटे मूर्तिकार
देवी मंदिरों पर तेज गति के साथ चल रहा साज सज्जा का काम काज, सनातन धर्म प्रेमियों में दिख रहा गजब का उत्साह
सी एल गौर रायसेन
प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी श्री दुर्गा उत्सव को लेकर जिले भर में सनातन धर्म प्रेमियों के बीच गायब का उत्साह देखने में आ रहा है, दुर्गा उत्सव समितियां का गठन हो गया है और मां दुर्गा की झांकियां लगाने के लिए पंडाल सजाने का काम तेज गति के साथ चल रहा है। देवी मंदिरों पर भी साफ सफाई के साथ सजावट का कार्य किया जा रहा है। इस बार रायसेन शहर में 100 स्थान से अधिक जगह दुर्गा मां की झांकी लगाई जा रही है, दुर्गा उत्सव को लेकर दुर्गा प्रतिमाओं को तैयार करने में जुटे हुए है। इस बार रायसेन में बाहरी क्षेत्र से कलाकार आए हुए हैं जो कि मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विभिन्न सुंदर स्वरूप में तैयार कर रहे हैं। जिला मुख्यालय पर ₹500 से लेकर एक लाख तक की मूर्तियों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
रायसेन के कलाकारों द्वारा बनाई जा रही मूर्तियां दूर दराज तक भक्तजन ले जाएंगे। आसपास के ग्रामीण अंचल क्षेत्र में भी श्री दुर्गा उत्सव की गांव गांव तैयारी हो रही है। इस बार मां जगदंबा नवरात्र में पालकी पर सवार होकर आ रही है। नवरात्र लोगों के लिए बहुत ही शुभ माने जायेंगे, ऐसा मानकर सनातन धर्म प्रेमी पूरी श्रद्धा के साथ उत्सव की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बार के नवरात्र में गर्भावस्था की विशेष धूम रहेगी भजन संगीत के आयोजन भी झांकी स्थलों पर किया जाएंगे। अनेक स्थानों पर गरबा की तैयारी चल रही हैं। श्री दुर्गा उत्सव को लेकर बाजारों में भी चहल पहल बढ़ गई है, लोग अभी से दुर्गा उत्सव की सामग्री एकत्रित करने में लग गए हैं। ऑर्डर के अनुसार मूर्ति बनाने वाले कलाकार प्रतिमा को आकर्षक स्वरूप दे रहे है। छोटे बच्चों में भी गायब का उत्साह देखा जा रहा है, शहर की गलियों से लेकर गांव गांव मे जय माता दी के नाम के जय कारे सुनाई दे रहे है। श्री दुर्गा उत्सव एवं दशहरा पर्व इस बार धूमधाम के साथ मनाने की तैयारी सभी सनातन धर्मप्रेमियों द्वारा की जा रही है।