मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज क्षेत्र में बुधवार को सुबह एक घंटे कोहरे का घनघोर पहरा रहा और आसमान पर बादलों का डेरा जमा रहा। जिससे वाहनों के आवागमन में काफी दिक्कतें हुई। कोहरा इतना ज्यादा घना रहा कि करीब पचास मीटर केे बाद कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। साथ ही वाहनों की लाइट भी काफी धीमी दिखाई दे रही थी। कोहरा 1 घंटे तक बना रहा। इसके बाद मौसम साफ हो गया। मगर आसमान में बादल छाए रहे। जानकारों की माने तो पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी हवाओं की वजह से मौसम के मिजाज में बदलाव हुआ है। गौरतलब है कि क्षेत्र मे पिछले पांच दिनों से मौसम के मिजाज बदले हुए है। आसमान पर बादलों की गर्जना के साथ दोपहर के समय बूंदाबांदी हुई। जबकि 5 दिनों से क्षेत्र उमस भरी गर्मी पड़ रही है। सोमवार और मंगलवार रात में तो अप्रैल जैसी गर्मी महसूस हुई जिससे लोगों ने तो बंद पड़े हुए कूलर चालू कर लिए हैं। जबकि आसमान से रात के समय ओस गिराना प्रारंभ हो गई है। सुबह के टाइम धान के खेत में ओस की बुंदे साफ दिखाई दे रही थीं।