Let’s travel together.

छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा फार्मेसी डे के अवसर पर ग्रामीणों को जागरूक किया

0 148

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंबाडी के अयोध्या धाम मंदिर और फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पर बुधवार दोपहर को फार्मेसी डे के अवसर पर दीवानगंज स्थित सेंट जॉर्ज स्कूल के फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर एक अभियान चलाया है। इस दौरान उन्होंने पोस्ट और नुक्कड़ नाटक के जरिए गांव के लोगों को स्वस्थ और दवाइयां के सही उपयोग के प्रति जागरूक किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण लोगों को स्वास्थ सेवाओं को दवाइयां की सही उपयोग के विषय में जागरूक करना है। फार्मेसी डे के मौके पर छात्र-छात्राओं ने कहा की दवाइयां का सही ज्ञान और उनका समय पर उपयोगी बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी है।


फार्मेसी डे हर साल 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है। चिकित्सा क्षेत्र में फार्मासिस्ट का बहुमूल्य योगदान रहता है। आसान शब्दों में कहें तो फार्मासिस्ट रोगी की देखभाल करने के साथ ही चिकित्सक टीम के सदस्य होते हैं। इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन ने साल 2009 में तुर्की के इस्तांबुल की मीटिंग में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाने के लिए वोट किया था। उस साल से विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इसका मुख्य उद्देश्य फार्मेसी से जुड़े लोगों के सराहनीय कार्यों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करना है। साथ ही फार्मेसी क्षेत्र को बढ़ावा देना और प्रोत्साहित करना है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-इस जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के सहित शिक्षकों ने भी भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811