Let’s travel together.

जनता के बिना पुलिस की सफलता नामुमकिन: एसपी पंकज कुमार पांडे

0 89

रामभरोस विश्वकर्मा,रायसेन

रायसेन एसपी पंकज कुमार पांडे ने कहा की नागरिकों के बिना सहयोग के पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ सकती है।जनता पुलिस की नाक,आंख और कान होते हैं। पुलिस और जनता के बीच सामंजस्य बने रहना जितना अच्छा होता है उतना ही आम नागरिकों के लिए भी सुखद होता है। यह बात पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने थाना परिसर सुल्तानपुर में जनसंवाद के दौरान नागरिकों एवं पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमें महिला अपराधों के बारे में भी अपने घर की बच्चों को बताना होगा। जिससे कि वह अपनी छोटी-छोटी समस्याओं को आप तक पहुंचा सके और जरूरी हो तो आप उन बातों को थाना प्रभारी से चर्चा करें। हालांकि यह जरूरी नहीं की हर बात पर मामला पंजीबद्ध हो किंतु मामला संज्ञान में आने के बाद गंभीर अपराध घटित होने से रुकेंगे। उन्होंने नागरिक और पुलिस में बेहतर सामंजस्य बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव भी लिए। बहि आप को बता दे कि पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने कुछ दिन पहले ही जिले की कमान संभाली है। और पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे द्वारा सुल्तानपुर थाने का पहली बार दौरा किया गया है। वही इस मौके पर नगर के वरिष्ठ जनों द्वारा पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे का श्रीफल एवं साल भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811