Let’s travel together.

अयोध्या, बनारस, चित्रकूट की तीर्थयात्रा पर 600 भाजपा कार्यकर्ता 10 सितम्बर को होंगे रवाना

0 118

अयोध्या, बनारस, चित्रकूट की तीर्थयात्रा पर 600 भाजपाई आज होंगे रवाना

मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष दिखाएंगे हरी झंड़ी

सुरेंद्र जैन रायपुर

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धरसींवा मंडल के करीब 600 भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंगलवार 10 सितंबर को दोपहर 1 बजे अयोध्या, बनारस , चित्रकूट, प्रयागराज व मैहर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होगे। करीब 12 एसी बसों और 7 इनोवा कार से सभी भाजपाई सात दिवसीय प्रवास के लिए भाजपा नेता नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में रवाना होंगे।

राजधानी के विधानसभा के करीब शीतलबाड़ी से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल जी बृजमोहन अग्रवाल टंक राम वर्मा जी श्याम नारंग जी अनिल अग्रवाल जी आरंग विधायक गुरु खुशवंत जी समेत राज्य शासन के मंत्रिगण बसों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। इस यात्रा में पूर्व विधायक देवजीभाई पटेल वरिष्ठ भाजपा नेता श्री वेद राम मनहर भी शामिल रहेंगे। यात्रा के दौरान ठहरने , नाश्ता व भोजन की व्यवस्था की गई है।

यात्रा को लेकर भाजपा नेताओं में खासा उत्साह है, दरअसल विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने अयोध्या, बनारस जाने की मंशा जाहिर की थी, जिसे भाजपा नेता नितिन अग्रवाल ने पूरा किया।
———-

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811