रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
महानगर अधिकारी करन सिंह कौशिक महानगर संयोजक, प्रधुमन गुप्ता महानगर कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे जिन्होंने मंडल कार्यकारिणी में आंशिक परिवर्तन किया जिसमें सचिव का दायित्व संकल्प दीक्षित को एवं सदस्य के रूप में राहुल साहू को नियुक्त किया गया, अधिकारी द्वारा आगामी कार्यक्रम की योजना बनाई गई, जिसमें सुपोषण कार्यक्रम 15 सितम्बर 2024 से 22 सितम्बर 24 तक नगर के महाविद्यालय, स्कूल, कोचिंग, नगर की बस्तियों में आयोजित करना सुनिश्चित किया गया है एवं मेधावी सम्मान का कार्यक्रम 29 सितंबर 2024 को सुनिश्चित किया और 5000 से अधिक आबादी बाले ग्रामों में कार्य विस्तार की योजना पर विचार किया गया सेवा भारती भोजपुर मंडल अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष ठाकुर प्रताप सिंह पटेल, दिनेश नागर , शैलेंद्र समैया, कोषाध्यक्ष कपिल परमार, मीडिया प्रभारी विष्णु वंशकार, सदस्य कनकमल जैन एवं नगर समिति सचिव कपिल पाठक, उपाध्यक्ष रोहतास सिंह जादौन, सदस्य मनोज राय, महिला मंडल पारस गोस्वामी उपस्थित रहे एवं बैठक का समापन सेवा भारती भोजपुर मंडल पूर्णकालिक वीरेंद्र कीर विसर्जन मंत्र के साथ किया गया।