Let’s travel together.

मुड़ियाखेड़ा गांव की नदी में कुदे युवक का दो दिन बाद शव घोड़ापछाड़ नदी कर पुल के पास मिला

0 362

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुड़िया खेड़ा गांव की नदी पर 26 अगस्त की सुबह 9 बजे अपने कपड़े उतार कर मनोज धानक पिता गुड्डू धानक ने नदी में छलांग लगा दी थी। जबकि गांव वाले और चौकीदार ने नदी में जाने के लिए युवक से मना किया था इसके बाद भी युवक नहीं माना और नदी में छलांग लगा दी। युवक अपनी बुआ के घर जा रहा था। 3 घंटे तक नदी उतरने युवक का इंतजार करता रहा, नदी नहीं उतरी तो युवक ने कपड़ा उतार कर नदी में कूद गया। युवक जैसे ही तेज धार में पहुंचा तो वह बह गया था 2 दिन तक एसडीईआरएफ की टीम ने नदी में ढूंढने की काफी कोशिश की मगर शव कोई पता नहीं चला था। बुधवार को मृतक मनोज धानक पिता गुड्डू धानक उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम वनगँवा थाना कोतवाली जिला रायसेन रेलवे पुल के पास लामा खेड़ा घोड़ा पछाड़ नदी में मिला। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पीएम कराने के बाद शव घर वाल के सुपुर्द कर दिया।

मनोज धानक 26 अगस्त को मुड़िया खेड़ा की नदी में बह गया था दो दिन तक यूवक को ढूंढने की काफी कोशिश की मगर यूवक का पता नहीं चला बुधवार को रेलवे पुल के पास लामा खेड़ा घोड़ा पछाड़ नदी में मिला।
दिनेश रघुवंशी थाना प्रभारी सलामतपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |     रक्षाबंधन पर सर्किल जेल में 28 अगस्त को खुली मुलाकात, केवल महिला परिजनों को मिलेगा प्रवेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811