पार्षद ने नगरपालिका में पेयजल समस्या से आक्रोशित होकर फोड़े मटके तो पार्षद पति-पत्नी पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
-डेढ़ माह से बेगमगंज में जल संकट,
हमेशा भृष्टाचार के आरोपों से घिरी रहती हे नगरपालिका
शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन
नगर में पिछले माह से पेयजल संकट विधमान हैं। जिसको लेकर वार्ड एक की पार्षद और उनके पति तीन-चार लोगों के साथ नगर पालिका पहुंचे और सीएमओ के कक्ष में मटका फोड़ने के बाद अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हंगामा मचाने का आरोप सीएमओ कृष्णकांत शर्मा ने लगाते हुए लिखित आवेदन एसडीम तहसीलदार एवं पुलिस के नाम का करवाई के लिए दिया है वहीं कर्मचारियों को गाली गलोज करने पर शिव प्रसाद पंथी द्वारा लिखित रिपोर्ट पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं सहित एससी-एसटी में प्रकरण दर्ज किया है।
वार्ड नंबर 1 से कांग्रेसी पार्षद शाइस्ता हुसैन और उनके पती पूर्व पार्षद अकरम हुसैन पेयजल हेतु लगे टेंकरो के पेमेंट और वार्ड में जल समस्या के समाधान को लेकर सीएमओ से हुज्जत करते हुए उनके केबिन में मटके फोड़े तथा जोर जोर से अभद्र व्यवहार करते हुए नगर पालिका के भगवाकरण का आरोप लिखित रिपोर्ट में लगाते हुए कहा गया है कि उक्त दोनों 4-5 साथियों के साथ आए थे दोनों पति और पत्नी ने नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज और चप्पलों से मारने की धमकी दिए जाने व जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का भी आरोप लगाते हुए शिव प्रसाद पंथी द्वारा एफ आई आर दर्ज कराई है।

नगरपालिका में मौजूद नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, जल सभापति अजय जैन, पार्षद प्रवीण जैन, ओमकार यादव, गुलाब रजक, राजेश यादव पार्षद प्रतिनिधि राजीव दुबे, बृजेश लोधी आदि ने बीच बचाव करते हुए घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और बयान भी दर्ज कराए हैं वही अन्य कर्मचारियों द्वारा भी गवाही दी गई है।
सीएमओ कृष्णकांत शर्मा ने शासकीय कार्य में बाधा डालने के भी आरोप लगाए हैं। वहां मौजूद एक पत्रकार द्वारा की गई रिकॉर्डिंग भी प्रस्तुत की गई है।
पुलिस ने पार्षद शाइस्ता हुसैन पूर्व पार्षद अकरम हुसैन के विरुद्ध धारा 186, 294,, 506, भादवि, 3(1)द, 3(1)ध, 3(2) (व्हीए) एससी- एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।