Let’s travel together.
nagar parisad bareli

श्रीमद्भागवत कथा: चौथा दिन धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

0 148

कथा व्यास जया किशोरी ने सुनाए बाल लीलाओं के प्रसंग

– दशहरा मैदान पर 1 से 7 मई के बीच आयोजित हो रही है संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा

सी एल गौर

रायसेन।औधोगिक शहर मण्डीदीप के दशहरा मैदान पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास अन्तराष्ट्रीय आध्यात्मिक एवं प्रेरक वक्ता जया किशोरी ने अपने मुखारबिंद से भगवान श्रीकृष्ण प्रभु की बाल लीला, रास लीला का वर्णन कथा

प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुगणों को सुनाया गया। कथा व्यास ने भगवान के हर अवतार का वर्णन कथा प्रसंग में किया और बताया कि जब-जब पृथ्वी पर कोई संकट आता है, दुष्टों का अत्याचार बढ़ा है तो भगवान अवतरित होकर उस संकट को दूर करते हैं। भगवान शिव और भवगान विष्णु ने कई बार पृथ्वी पर अवतार लिए हैं। भक्तों की पुकार पर दैत्य दानवों के संहार के लिए भगवान स्वयं धरती पर प्रकट हुए और दुष्टों का हर युग में संहार किया है।


कथा व्यास किशोरी जी ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव सहित वामन अवतार की कथा का प्रसंग सुनाया।
धूमधाम से मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव- कथा प्रसंग में आगे बताया कि द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण ने अवतार लिया है। उन्होंने श्रोताओं को बताया कि देवकी और वासुदेव के विवाह पश्चात ही विदाई के समय ही कंस को आकाशवाणी हो गई थी कि देवकी का आठवां पुत्र ही कंस का वध करेगा। इसके बाद से कंस ने कई प्रयास किए, ताकि आठवें बच्चे को धरती पर ही न आने दिया जाए। लेकिन भगवान विष्णु ने ही कंस के वध के लिए श्री कृष्ण का अवतार धारण किया था। उन्होंने बताया कि मथुरा के राजा कंस भगवान श्रीकृष्ण को अपना काल समझते थे। उनको बाल रूप में ही मरवाने के लिए राक्षसों को द्वारका में भेजा। परंतु, उसकी सारी योजनाएं विफल रही। श्री कृष्ण एक ऐसे अवतार हैं जिनसे प्रेम करने वाले हर घर में मौजूद हैं। द्वापर युग में भगवान ने कंसादि दुष्टों का संहार किया और महाभारत के युद्ध में गीता का उपदेश दिया। श्रीमद् भागवत में भगवान कृष्ण कन्हैया का जन्मोत्सव बडे़ आनंद तथा हर्षाेल्लास के साथ धूम-धाम से मनाया गया। ’भगवान

कृष्ण जन्मोत्सव में नन्हें बालक ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया एवं सैकड़ों नागरिकों का मन मोह लिया। सभी ने कृष्ण जन्म का आनंद लिया। वहीं, किशोरी जी के भजनों पर नृत्य करते हुए पुष्प वर्षा कर मिठाईयां बांटी गई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811