Let’s travel together.

मप्र में पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा शुरू, सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, हवाई सेवा से जुड़ेंगे 8 शहर, एक माह तक किराये में 50 फीसदी छूट

0 58

भोपाल। प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा का गुरुवार को शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने राजा भोज एयरपोर्ट पर भोपाल से जबलपुर जाने वाली फ्लाइट को फ्लैग आफ करते हुए इसका उद्घाटन किया। यह फ्लाइट भोपाल से जबलपुर होकर रीवा जाएगी, वहां से सिंगरौली लैंड होगी।

मुख्यमंत्री डा. यादव सुबह करीब साढ़े नौ बजे राजा भोज एयरपोर्ट पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने टिकिट बुकिंग काउंटर का भी शुभारंभ कर यात्रियों को बोर्डिंग पास प्रदान किए। उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम डा. मोहन यादव के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री नागर सिंह, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी और महापौर मालती राय, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी मंच पर मौजूद रहे।

इसके तहत भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली एवं खजुराहो के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जा रही हैं। 6 सीटर वाले दो एयरक्राफ्ट इन शहरों के बीच उड़ान भरेंगे। “पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” का संचालन मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा लोक निजी भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (फ्लायओला) द्वारा किया जा रहा है। टिकट बुकिंग के लिए आनलाइन सुविधा फ्लायओला वेबसाइट डेवलप की गई है।

एक माह तक किराये में 50 प्रतिशत डिस्काउंट

 

 

पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा में बुकिंग करवाने पर अभी एक माह तक 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इंदौर से उज्जैन तक का किराया 3000 के करीब है, जो छूट के बाद 1500 रुपये होगा। छूट के बाद इतना ही किराया भोपाल का भी होगा। यह वंदे भारत ट्रेन के किराये से भी कम है।

 

 

 

इस वायु सेवा की बुकिंग के लिए इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर के एयरपोर्ट पर बुकिंग काउंटर स्थापित किए जा चुके हैं। प्रदेश के 8 शहरों को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। जिसका विस्तार आने वाले समय में कुछ और शहरों तक किया जाएगा।

 

 

 

इस तरह हवाई सेवा से जुड़ेंगे शहर

 

 

पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के अंतर्गत रीवा शहर को सप्ताह में सोमवार व गुरुवार दो दिवस इंदौर, जबलपुर व भोपाल से जोड़ा जा रहा है। ग्वालियर शहर को सप्ताह में दो दिवस मंगलवार को इंदौर, भोपाल एवं उज्जैन व शनिवार को भोपाल से जोड़ा जा रहा है। उज्जैन शहर को सप्ताह में तीन दिवस मंगलवार को इंदौर, भोपाल एवं ग्वालियर व बुधवार को इंदौर, भोपाल तथा जबलपुर व रविवार को इंदौर और भोपाल से जोड़ा जा रहा है। खजुराहो शहर को सप्ताह में एक दिवस शुक्रवार को भोपाल और जबलपुर से जोड़ा जा रहा है।

 

 

 

 

ऐसे कराएं बुकिंग

 

 

“पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा” के तहत ग्वालियर से 15 जून को और 16 जून को उज्जैन से हवाई यात्रा की शुरुआत होगी। हवाई सेवा के लिए 6 पैसेंजर सीट वाले दो एयरक्राफ्ट का संचालन किया जाएगा। इच्छुक पर्यटक https://flyola.in/ पर ऑफर शेड्यूल और किराए संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811