Let’s travel together.

प्लास्टिक की पिस्तौल दिखाकर दे रहा था धमकी, महिला ने गिरा-गिराकर लाठी से जमकर पीटा

0 55

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक महिला एक शख्स की पिटाई लाठी-डंडों से करती नजर आ रही है. इस दौरान वहां स्थानीय लोग भी खड़े हुए हैं, जो कि पूरे मामले का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं. वहीं, महिला का कहना है कि शख्स उसे नकली पिस्टौल और कैंची दिखाकर धमका रहा था, जिसके बाद महिला ने उसकी पिटाई कर दी.फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ ले गई और आगे की जांच जारी है.

घटना 29 मई शाम की है. महिला करेली शहर के नर्सिंग वार्ड की रहने वाली है. महिला के मुताबिक, दो दिन पहले उसका पति सो रहा था तब यही शख्स आया और वहां से 12 हजार, 600 रुपये और मोबाइल लेकर भाग गया था.इसके बाद महिला ने तुरंत पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी.वहीं, जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को ढूंढने के लिए जुट गई और कुछ ही देर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. महिला के मुताबिक, पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई और रास्ते में छोड़ दिया.

देने लगा महिला को धमकी

इसके दूसरे दिन महिला ने उसी आरोपी को ब्रिज के नीचे देखा. आरोपी, महिला को प्लास्टिक की पिस्तौल और कैंची दिखाकर डराने धमकाने लगा. उसने महिला से कहा कि रिपोर्ट वापस ले लो नहीं तो मर्डर कर दूंगा. यह बात सुन महिला के गुस्से का कोई ठिकाना नहीं रहा.

पुलिस जुटी जांच में

इस दौरान महिला ने वहीं पास पड़ी लाठी को उठाया और युवक को पीटना शुरू कर दिया. यह देखकर वहां स्थानीय लोग भी आ पहुंचे. वहां मौजूद किसी ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वहीं, लोगों ने मामले को देखते हुए पुलिस को कॉल कर सूचना दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को अपने साथ थाने ले गई. फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811