Let’s travel together.

हत्या के आरोपियों को  आजीवन का कारावास

0 73

रायसेन । विशेष न्या याधीष, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्यािचार निवारण) अधिनियम रायसेन  श्रीमती ऊषा गेडाम द्वारा थाना नूरगंज जिला रायसेन के अपराध क्रमांक 49/2021, प्रकरण क्रमांक SCATR/88/2021, धारा 302/34 भादवि में निर्णय पारित करते हुये आरोपीगण दीपक उर्फ नानका खेरदे एवं आकाश उर्फ लल्लाा मंसारे को दोषी पाते हुये धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास एवं 2000 रू अर्थदंड से दंडित किया गया।।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री अनिल मिश्रा डीपीओ जिला रायसेन एवं श्री धनीराम विश्वतकर्मा विशेष लोक अभियोजक (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्या्चार निवारण) अधिनियम) जिला रायसेन द्वारा की गई।

प्रकारण के अनुसार 12 मई 2021  को फरियादी ज्योति द्वारा इस आशय की देहाती नालिसी दर्ज करायी गयी कि उसका बेटा मैक्सन शेरूम पर काम करता था, कल दिनांक 11/05/21 को करीब ग्याारह बजे ननका उर्फ दीपक के साथ गया था, शाम करीब सात बजे उसकी रवि से मोबाईल पर बात हुई तो रवि ने बताया कि वह ग्राम झिरी में है, फिर दोबारा थोडी देर बाद उसने रवि को फोन लगाया तो दीपक ने फोन उठाया और बोला कि दस मिनिट से रवि से बात करा रहा हूँ फिर काफी देर तक रवि से बात नहीं होने पर वह अपने भाई दिनेश कोचले को साथ लेकर रवि की तलाश करने ग्राम झिरी व आसपास कोलार रोड क्षेत्र में गयी, कहीं नहीं मिला तो वे घर वापिस आ गये फिर  15म्ई 21 को लगभग चार बजे वह अपने भाई दिनेश के साथ रवि की तलाश करने ग्राम झिरी तक आयी, फिर उसे लगभग 6 बजे उसे उसके लडके रवि की लाश, कोलार रोड के बेतवा ब्रिज के नीचे मिली, रवि के सिर में चोट लगी थी, खून निकल रहा था और पास में खून लगा पत्थर पडा था जिससे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्य कर दी थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नूरगंज द्वारा धारा 302/34 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

जाँच के दौरान अज्ञात व्यक्तियों की पहचान आरोपीगण 1- नानका उर्फ दीपक पिता रमेश खेरदे, 2- आकाश उर्फ लल्ला पिता प्रकाश, 3- बाल अपचारी के रूप में की गई । बाद विवेचना अनुसंधान उपरांत आरोपीगण के विरूद्ध अभियोग पत्र माननीय न्याययालय के समक्ष पेश किया गया जिस पर माननीय न्यायालय के द्वारा सभी अभियोजन साक्षियों के न्यायालयीन कथनों के अवलोकन एवं परिशीलन करने के पश्चात सभी आरोपीगण को धारा 302 भादवि के अंतर्गत आजीवन कारावास एवं 2000 रूपये अर्थदंड से दंडित किया गया।

न्यूज़ सोर्स-  श्रीमती शारदा शाक्य,मीडिया प्रभारी,
जिला रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811