Let’s travel together.

रायसेन में फोरलेन रोड निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही से आक्रोशित व्यापारियो ने ADM को सौपा ज्ञापन

0 294

रायसेन। जिला मुख्यालय पर फोरलेन रोड निर्माण के दौरान रोड ठेकेदार द्वारा बनाए गए डिवाइडर से टकराकर आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। रविवार रात को कार सवार पांच लोग डिवाइडर से टकरा गए जिससे उनकी कार 5 बार पलटी खाकर 5 फिट ऊपर उछली इस घटना का वीडियो सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था अभी तक इन डिवाइडरो से 44 वाहन चालक टकरा चुके हैं।

मंगलवार दोपहर को शहर के लगभग एक दर्जन व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने रोड ठेकेदार और संबंधित विभाग के द्वारा बरती जा रही लापरवाही और लोगों की जान से की जा रही खिलवाड़ के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा है। वहीं व्यापारियों का कहना है कि दुकानों के सामने 3 फीट गहरी एवं 10 फीट चौड़ाई कर खुदाई की गई है जिसमें हमारे दुकानों में आने जाने वाले ग्राहकों व नागरिकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापारी बृजेश चतुर्वेदी, प्रमोद कांकर, संजू जाट, मुरारी लाल सोनी, राजकुमार दुबे, भूपेंद्र श्रीवास्त बबलू ठाकुर, मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811