Let’s travel together.

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, पुरुलिया में सड़क पर उमड़े लोग

0 80

प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा चुनाव के चलते 19 मई को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला पहुंचे. जहां पहले पीएम मोदी ने भव्य रोड शो किया और रोड शो के बाद जनता को संबोधित भी किया. पीएम मोदी के रोड शो का हिस्सा बनने के लिए लोगों का जनसैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा. लोगों के उत्साह की गूंज पूरे राज्य में सुनाई दे रही थी.

इस मौके पर हर तरफ बीजेपी पार्टी के झंडे दिखाई दिए. साथ ही लोगों ने उत्साह से पीएम मोदी का स्वाग्त किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने गाड़ी से हाथ हिला कर लोगों का अभिनंदन किया. पीएम मोदी के रोड शो का हिस्सा बनने के लिए बच्चे, बुजुर्ग , महिलाएं सभी जुटे और मोदी, मोदी के नारे से पुरुलिया गुंज उठा.

जनसभा को भी किया संबोधित

रोड शो के दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे. पुलिस बल हर तरफ तैनात दिखाई दिया. इस दौरान बीजेपी पार्टी के नेताओं के बैनर-पोस्टर लोगों के हाथों में नजर आए. रोड शो के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया.

पीएम मोदी का शेड्यूल

पीएम मोदी ने आज यानी 19 मई को पहले झारखंड के जमशेदपुर में जनता को संबोधित किया. जिसके बाद पीएम का काफिला 12.45 पर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया पहुंचा. जिसके बाद पीएम 2.30 बजे पश्चिम बंगाल के विष्णुपुर पहुंचेंगे. जिसके बाद 4.15 पर पीएम मोदी मेदिनीपुर में जनता को संबोधित करेंगे.

पुरुलिया में कब होगा मतदान

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में 24 मई को मतदान होगा. बीजेपी ने ज्योतिर्मय सिंह महतो को मैदान में उतारा है और टीएमसी ने बीजेपी को टक्कर देने के लिए शांतिराम महतो को टिकट दिया है. वहीं 20 मई को पश्चिम बंगाल के बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग में वोट डाले जाएंगे. जिसके बाद 25 मई को दक्षिण-पूर्वी बंगाल के पांच जिलों में 8 प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा और बिष्णुपुर में मतदान होगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811