Let’s travel together.

धार्मिक मंदिर के बगल में खुली शराब, दुकान लोगों में आक्रोश, दिया ज्ञापन

0 363

बकस्वाहा से अभिषेक असाटी

बक्सवाहा नगर में छतरपुर हाईवे वार्ड क्रमांक 1 में हरी शंकरी स्थित हनुमान मंदिर से 50 मीटर की दूरी पर शराब दुकान खोले जाने पर मोहल्ले के लोगों ने जमकर विरोध किया और लिखित ज्ञापन तहसील पहुंचकर तहसीलदार को सौंपा लोगों का कहना है कि जहां शराब की दुकानें खोली गई है वहां घनी बस्ती और महिलाओं का आवागमन बना हुआ रहता है मंदिर पास में होने के कारण श्रद्धालु मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं और असामाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं को अश्लील शब्दों का प्रयोग किया जाता है जिस कारण से महिलाओं को एवं पुरुषों को आने जाने में काफी कठिनाइयां झेलनी पड़ रही है। मोहल्ले की महिलाओं, बच्चे, और युवाओं ने एकजुट होकर खोले गए शराब दुकान का जमकर विरोध किया। वार्ड के लोगों ने कहा कि यहां पर पास में ही मंदिर है यहां पर शराब की दुकान खोले जाने से खासकर महिलाओं को परेशानी होगी महिलाओं को बाजार आने जाने सहित अन्य कार्यों के लिए भी यहीं से निकलना पड़ता है इन हालातों में महिलाओं बच्चियों के साथ कोई भी घटना घटित हो सकती है अगर जल्दी से जल्द यहां से शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो हम सभी मोहल्ले एवं नगर के लोग इकट्ठे होकर उग्र आंदोलन को बाधित होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने में लेखराम पटेल, नीरज जोशी, राकेश पटेल, श्रीमती कमला, अजय जोशी, नरेंद्र जोशी, विनोद प्रजापति, निलेश जोशी, संजय पटेल, बुद्धू पटेल, बलराम पटेल आदि महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811