Let’s travel together.

किसानों को नहीं दी रसीद कैसे होगा किसानों को भुगतना ,वेयरहाउस संचालक ने किसानों से तुलवा लिया 5000 बोरी गेहूं 

0 156

 

समिति प्रबंधक ने वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित में आवेदन कर किसानों को रसीद नहीं देने की कही बात।

 यशवंत सराठे  बरेली रायसेन

वहीं दूसरी ओर मनकापुर समिति प्रबंधक के द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित में आवेदन देते हुए यह बात स्पष्ट कर दिया हैं कि ग्राम मनकापुर में पूर्व में वेयरहाउस संचालक के द्वारा खरीदी केंद्र के नाम पर जो उपज किसानों से तुलवाकर
अपने वेयरहाउस में रख ली है उस उपज के लिए मेरे द्वारा किसी भी किसान को रसीद नहीं दी जाएगी।
वही समिति प्रबंधक ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूर्व में की जाने वाली उपज की तौल के दौरान उपज की गुणवत्ता , क्वालिटी कैसी है इसकी मुझे जानकारी नहीं है।

गेहूं कटाई के तत्काल बाद ही गेहूं उपार्जन को लेकर खरीदी केद्र
चालू हो जाते हैं जहां किसानों के द्वारा अपनी उपज को तोला जाता है इस दौरान उपार्जन केंद्र किसानों को अपनी उपज की मात्रा और किए जाने वाले पेमेंट के संबंध में रसीद दी जाती है। इसके बाद बैंक के माध्यम से किसानों के खाते में उपज की राशि आती है।
क्षेत्र में अधिकतर खरीदी केंद्र चालू हो चुके हैं तो कुछ चालू होने वाले हैं । इस बीच में खरीदी केंद्र अलर्ट करवाने के लिए लोगों के द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। जिसमें इस वर्ष महिला स्व सहायता समूह को ही खरीदी केंद्र आवंटित किए जा रहे हैं।

इसी बीच ग्राम मनकापुर में राहुल लॉजिस्टिक्स वेयरहाउस संचालक के द्वारा किसानों से लगभग ढाई हजार कुंटल गेहूं की तोल कर अपने वेयरहाउस में रख लिया गया है। लेकिन इस दौरान किसानों को अपनी तोली जाने वाली उपज के बदले किसी प्रकार की कोई रसीद प्राप्त नहीं हुई।

बता दें कि वर्तमान में बाड़ी और बरेली को मिलाकर 42 केंद्र स्वीकृत किए जा चुके हैं । लेकिन इससे पूर्व ही ग्राम मनकापुर में वेयरहाउस संचालक के द्वारा किसानों से खरीदी केंद्र संचालित होने की बात कर लगभग 5000 से अधिक गेहूं की बोरियां तुलवाकर अपने वेयरहाउस में रख ली है। विगत एक सप्ताह वीत जाने के बाद भी जब किसानों को अपनी उपज तोलने की रसीद प्राप्त नहीं हुई ।

वहीं दूसरी ओर मनकापुर समिति प्रबंधक के द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित में आवेदन देते हुए यह बात स्पष्ट कर दी हैं कि ग्राम मनकापुर में पूर्व में वेयरहाउस संचालक के द्वारा खरीदी केंद्र के नाम पर जो उपज किसानों से तुलवाकर
अपने वेयरहाउस में रख ली है उस उपज के लिए मेरे द्वारा किसी भी किसान को रसीद नहीं दी जाएगी।
वही समिति प्रबंधक ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूर्व में की जाने वाली उपज की तौल के दौरान उपज की गुणवत्ता , क्वालिटी कैसी है इसकी मुझे जानकारी नहीं है।

वहीं विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मनकापुर में किसानों से उपज तुलवाने को लेकर वेयरहाउस संचालक का मानना था कि जैसे तैसे महिला स्व सहायता समूह के नाम पर खरीदी केंद्र चालू हो जाएगा। लेकिन किन्हीं कारणों से खरीदी केंद्र चालू नहीं हो पा रहा।

वहीं दूसरी ओर सेवा सहकारी समिति मर्यादित कन्हवार के द्वारा महाप्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक प्रधान कार्यालय रायसेन को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए कहा गया है कि समिति कन्हवार को मुख्यालय द्वारा उपार्जन केंद्र राहुल लॉजिस्टिक मनकापुर प्रदान किया गया है । समिति द्वारा आज दिनांक तक खरीदी कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है किंतु वेयरहाउस मालिक द्वारा पूर्व में ही खरीदी कर बैयर हाउस में रख ली गई है । उपज की तोल समिति द्वारा नहीं कराई गई है उपार्जित गेहूं एफ ए क्यू अथवा नॉन एफ ए क्यू है। इस प्रकार की कोई समिति को ज्ञात नहीं है यदि उपार्जन में किसी प्रकार की अनियमित होती है तो इसकी जवाबदारी समिति की किसी भी प्रकार नहीं होगी । अतः निवेदन है कि आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें साथ ही समिति प्रबंधक के द्वारा कलेक्टर रायसेन , उपयुक्त सहकारिता , प्रशासक , अनु विभागीय अधिकारी बरेली आदि को सूचित किया गया है

अब सवाल यह उठता है कि जिन किसानों ने वेयर हाउस संचालक के कहने पर अपनी उपार्जन फसल गेहूं बेंच दी परन्तु उन्हें नहीं मालूम कि तुलाई केंद्र विवादित है और इन किसानों की गेहूं की राशि कौन देगा यह सोचने वाली बात है क्योंकि जिस वेयर हाउस को तुलाई केंद्र स्वीकृत किया है महिला सामूह के नाम पर किंतु धरातल पर यह समूह है ही नहीं है।

वही गांव के किसानों का कहना है कि अब ऐसी स्थिति में क्या हम अपनी उपज को इस वेयरहाउस से निकलकर नए खरीदी केंद्र पर ले जाएं क्या। ऐसी स्थिति में हमारी उपज अन्य किसानों की उपज से मिल चुकी है जिससे उपज की गुणवत्ता को लेकर सरवेयर के द्वारा सवाल उठाए जाएंगे । वहीं जहां अब हमें अपनी मूंग की बोनी करना है ऐसी स्थिति में समय और पैसे की दोनों की ही बर्बादी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811